विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WPL 2027 के शेड्यूल का BCCI ने किया एलान, सीजन के ओपनर मैच में RCB और मुंबई के बीच होगी भिड़ंत

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:56 PM (IST)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल का एलान कर दिया है। आगामी सीजन का पहला मुकाबला बेंगलुरु और मुंबई के बीच खेला जाएगा।

WPL 2027

WPL 2027

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट कू शुरुआत 14 जनवरी से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल का ये पांचवां संस्करण होगा, जिसमें कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे।

अब खेले गए चार एडिशन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) ने दो-दो बार खिताब को अपने नाम किया है। दिल्ली कैपिटल्स चारों बार फाइनल में पहुंची है लेकिन खिताब नहीं जीत सकी है। टूर्नामेंट का ओपनर मैच डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु और मुंबई के बीच खेला जाएगा। बता दें कि डब्ल्यूपीएल में सभी मुकाबलों की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी।

इन दो शहरों में खेला WPL 2027

महिला प्रीमियर लीग 2027 दो शहरों में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इसके लिए मुंबई और वडोदरा को चुना है। टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे, जहां दोनों वेन्यू को 11 मैचों की मेजबानी मिली है। टूर्नामेंट के पहले 11 मैच वडोदरा में खेले जाएंगे। इसके बाद दूसरा चरण मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला भी मुंबई में ही होगा। सीजन के पहले मैच में बेंगलुरु और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला 14 जनवरी को वडोदरा में खेला जाएगा।

टाइटल डिफेंड करने उतरेगी आरसीबी

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम महिला प्रीमियर लीग की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने 2026 में खेले गए फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया था। अब वे अगले सीजन में टाइटल डिफेंड करने के लिए मैदान पर उतरेंगी।

WPL 2027 का पूरा शेड्यूल-

मैच नं.

दिन

तारीख

समय

होम टीम

अवे टीम

वेन्यू

1

गुरुवार

14 जनवरी 2027

7:30 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

मुंबई इंडियंस

वडोदरा

2

शुक्रवार

15 जनवरी 2027

7:30 PM

गुजरात जायंट्स

यूपी वॉरियर्स

वडोदरा

3

शनिवार

16 जनवरी 2027

7:30 PM

दिल्ली कैपिटल्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

वडोदरा

4

रविवार

17 जनवरी 2027

7:30 PM

यूपी वॉरियर्स

मुंबई इंडियंस

वडोदरा

5

सोमवार

18 जनवरी 2027

7:30 PM

गुजरात जायंट्स

दिल्ली कैपिटल्स

वडोदरा

6

मंगलवार

19 जनवरी 2027

7:30 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

यूपी वॉरियर्स

वडोदरा

7

बुधवार

20 जनवरी 2027

7:30 PM

गुजरात जायंट्स

मुंबई इंडियंस

वडोदरा

8

गुरुवार

21 जनवरी 2027

7:30 PM

यूपी वॉरियर्स

दिल्ली कैपिटल्स

वडोदरा

9

शुक्रवार

22 जनवरी 2027

7:30 PM

गुजरात जायंट्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

वडोदरा

10

शनिवार

23 जनवरी 2027

7:30 PM

दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस

वडोदरा

11

रविवार

24 जनवरी 2027

7:30 PM

यूपी वॉरियर्स

गुजरात जायंट्स

वडोदरा

-

सोमवार

25 जनवरी 2027

-

-

-

-

12

मंगलवार

26 जनवरी 2027

7:30 PM

मुंबई इंडियंस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

मुंबई-सीसीआई

13

बुधवार

27 जनवरी 2027

7:30 PM

दिल्ली कैपिटल्स

गुजरात जायंट्स

मुंबई-सीसीआई

14

गुरुवार

28 जनवरी 2027

7:30 PM

मुंबई इंडियंस

यूपी वॉरियर्स

मुंबई-सीसीआई

15

शुक्रवार

29 जनवरी 2027

7:30 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई-सीसीआई

16

शनिवार

30 जनवरी 2027

7:30 PM

मुंबई इंडियंस

गुजरात जायंट्स

मुंबई-सीसीआई

17

रविवार

31 जनवरी 2027

7:30 PM

यूपी वॉरियर्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

मुंबई-सीसीआई

18

सोमवार

01 फरवरी 2027

7:30 PM

मुंबई इंडियंस

दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई-सीसीआई

19

मंगलवार

02 फरवरी 2027

7:30 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

गुजरात जायंट्स

मुंबई-सीसीआई

20

बुधवार

03 फरवरी 2027

7:30 PM

दिल्ली कैपिटल्स

यूपी वॉरियर्स

मुंबई-सीसीआई

-

गुरुवार

04 फरवरी 2027

-

-

-

-

21

शुक्रवार

05 फरवरी 2027

7:30 PM

एलिमिनेटर

 

मुंबई-सीसीआई

-

शनिवार

06 फरवरी 2027

-

-

-

-

22

रविवार

07 फरवरी 2027

7:30 PM

फाइनल

 

मुंबई-सीसीआई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।