विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम का एलान, स्टार तेज गेंदबाज और अनुभवी बल्लेबाज की हुई वापसी

Published: Sun, 11 Aug 2024 10:33 PM (IST)

पाकिस्‍तान के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम का एलान हो गया है। 16 सदस्यीय टीम ...और पढ़ें

16 सदस्‍यीय बांग्‍लादेश टीम का एलान। इमेज- सोशल मीडिया
16 सदस्‍यीय बांग्‍लादेश टीम का एलान। इमेज- सोशल मीडिया

HighLights

  1. पाकिस्‍तान बांग्‍लादेश के बीच खेले जाएंगे 2 टेस्‍ट
  2. 21 अगस्‍त को शुरू होगी टेस्‍ट सीरीज
  3. 12 अगस्‍त को पाकिस्‍तान जाएगी बांग्‍लादेश टीम

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्‍तान के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम का एलान हो गया है। 16 सदस्यीय टीम में स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और अनुभवी कीपर मुशफिकुर रहीम की वापसी हुई है। टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत 21 अगस्‍त से होगी। पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा टेस्‍ट 30 अगस्‍त से कराची में शुरू होगा। टेस्‍ट सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम 12 अगस्‍त को पाकिस्‍तान जाएगी।

टेस्‍ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्‍ट: 21 से 25 अगस्‍त- रावलपिंडी
  • दूसरा टेस्‍ट: 30 अगस्‍त से 3 सितंबर- कराची

टेस्‍ट सीरीज के लिए बांग्‍लादेश टीम

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन कुमेर दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, सैयद खालिद अहमद।

ये भी पढ़ें: अभी नहीं थमा क्रिकेट का रोमांच, श्रीलंका से हार के बाद अब इन टीमों से होगी भारत की टक्‍कर; एक क्लिक में पाएं पूरा शेड्यूल

5 तेज गेंदबाजों का हुआ सिलेक्‍शन

नेशनल सिलेक्‍शन पैनल के अध्यक्ष गाजी अशरफ हुसैन ने कहा, "हमने पांच तेज गेंदबाजों का चयन किया है। तस्कीन अहमद केवल दूसरा टेस्ट खेलेंगे। उन्होंने जून के बाद से किसी टेस्ट में गेंदबाजी नहीं की है।" सिलेक्‍शन पैनल ने शाकिब अल हसन और शोरफुल इस्लाम को टीम में जगह दी है, हालांकि ये दोनों काफी समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं। बता दें कि बांग्लादेश ए टीम इस समय पाकिस्तान में एक सीरीज खेल रही है। इसमें 2 चार दिवसीय मैच और 3 एक दिवसीय मैच शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में मैच फिक्सिंग! बांग्लादेश सीरीज से पहले कप्तान को क्यों देनी पड़ी सफाई?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।