आखिरकार फॉर्म में लौटे बाबर आजम, धमाकेदार पारी से टीम को दिलाई जीत
डेजर्ट वाइपर्स की टीम के लिए बाबर आजम ने सोमवार को डेब्यू किया। बाबर आजम ने अपनी डेब्यू पर तूफानी अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया।

बाबर आजम (P.C- X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम आखिरकार फॉर्म में लौटे। आईएलटी 20 में बाबर आजम ने अपने डेब्यू मैच में ही विस्फोटक पारी खेली है। उनकी इस पारी से डेजर्ट वाइपर्स की टीम ने शारजाह वारियर्स के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पिछले सीजन की विजेता डेजर्ट वाइपर्स की इस सीजन यह पहली जीत है।
बाबर आजम सोमवार को डेजर्ट वाइपर्स के लिए डेब्यू किया। बाबर ने अपने डेब्यू मैच में विस्फोटक अर्धशतक लगाया। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया।
बाबर आजम ने खेली 86 रन की पारी
बाबर आजम ने शारजाह वारियर्स के खिलाफ मैच में 51 बॉल में 86 रन बनाए। उनकी इस पारी में 13 चौके और दो छक्के शामिल थे। बाबर आजम ने इस पारी के साथ खास रिकॉर्ड भी बनाया है। वह आईएलटी-20 में एक इनिंग में 13 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
लंबे समय से खामोश था बाबर आजम का बल्ला
बाबर आजम का बल्ला लंबे समय से खामोश था। पिछले 10 इनिंग में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया था। श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज में भी बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने पहले टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया था।
डेजर्ट वाइपर्स ने दर्ज की आसान जीत
बाबर आजम की इस पारी से डेजर्ट वाइपर्स की टीम ने इस मुकाबले को छह विकेट से आसानी से जीत लिया। शारजाह वारियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पॉल वाल्टर के 43 बॉल में 75 रन की मदद से 20 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट हो गई। पॉल वाल्टर के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। खुज़ैमा बिन तनवीर और शादाब खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। डेजर्ट वाइपर्स की टीम ने इस टारगेट को 17.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। बाबर आजम के अलावा जो क्लॉर्क ने 27 बॉल में 35 रन बनाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।