SMAT 2026: प्रियांश आर्या ने मचाया उत्पात, 181 रन बना क्रिस गेल का टी20 रिकॉर्ड किया धवस्त; बन गए नंबर-2
दिल्ली के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तूफानी पारी खेल क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

प्रियांश आर्या ने जमाया तूफानी शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मंगलवार को उत्पात मचा दिया। उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ खेले गए मैच में तूफानी बल्लेबाजी की और क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। प्रियांश आर्या ने तमिलनाडु के खिलाफ 181 रनों की पारी खेली है।
यह भारत में किसी भी बल्लेबाज का टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है। गेल ने साल 2013 में आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी। उनका यह रिकॉर्ड टूटना मुश्किल दिख रहा था, लेकिन प्रियांश ने ये काम कर दिया।
बन गए नंबर-2
इसी के साथ प्रियांश टी20 में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका के लुहान डी प्रीटोरियस हैं जिन्होंने दो अक्टूबर 2026 को साउथ अफ्रीका के घरेलू टूर्नामेंट में नाबाद 188 रनों की पारी खेली थी। प्रियांश ने इस पारी में 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जो टी20 में उनका सबसे तेज शतक है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बनाया था। प्रियांश ने उस मैच में 39 गेंदों पर शतक जमाया था।
तमिलनाडु के खिलाफ प्रियांश ने 68 गेंदों का सामना कर सात चौके और 199 छक्कों की मदद से यह पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 266.18 का रहा। उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली ने पांच विकेट खोकर 275 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस पारी के साथ ही प्रियांश ने केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। वह अब टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड राहुल के नाम था जिन्होंने इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नाबाद 152 रन बनाए थे।
बाकी बल्लेबाज देखते रह गए
प्रियांश ने अकेले के दम पर दिल्ली को इस मजबूत स्कोर तक पहुंचाया है। उनके अलावा दिल्ली का कोई और बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका। अनुज रावत 29 रन बनाकर नाबाद रहे। नीतीश राणा ने 18 रनों का योगदान दिया। तमिलनाडु की तरफ से कप्तान साई किशोर ने दो ओवरों में 44 रन दिए। आर राजकुमार ने चार ओवरों में सिर्फ 31 रन दिए। प्रियांश को आउट करने वाले एम सिद्धार्थ ने दो ओवरों में 45 रन दिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।