विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AUS vs IND Playing XI: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट से पहले लिया बोल्ड फैसला; प्लेइंग-11 देख भारतीय खेमे में डर का माहौल

Published: Thu, 02 Jan 2025 11:22 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 का एलान किया। ऑस्ट्रेलिया ...और पढ़ें

Australia ने किया Ind vs Aus 5th Test के लिए प्लेइंग-11 का एलान
Australia ने किया Ind vs Aus 5th Test के लिए प्लेइंग-11 का एलान

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 का किया एलान
  2. मिचेल मार्श को सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 से किया गया ड्रॉप
  3. ब्यू वेबस्टर को सिडनी टेस्ट में मिलेगा डेब्यू का मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये कंफर्म किया कि ब्यू वेबसेर सिडनी टेस्ट मैच में डेब्यू करेंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेली जा रही भारत-ऑस्ट्रेलिया की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कंगारू टीम 2-1 से आगे चल रही है।

निर्णायक मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव हुआ हैं। दिग्गज ऑलराउंडर मिचेल मार्श को सिडनी टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 से ड्रॉप कर दिया गया हैं। इस फैसले से हर कोई हैरान है।

ऑस्ट्रेलिया ने किया सिडनी टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 का एलान

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia Test) ने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 का एलान किया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने प्रेस कॉन्फेंस में ये पुष्टि की कि प्रमुख तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क सिडनी टेस्ट खेलने के लिए फिट है।

मेलबर्न में स्टार्क पीठ की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में बिना किसी खास गति के 16 ओवर गेंदबाजी की। हालांकि, इस दौरान उनके खाते में सिर्फ एक सफलता आई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट को 184 रनों से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बनाई।

अब सिडनी में निर्णायक मैच खेला जाना है, जिससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग-11 से मिचेल मार्श को ड्रॉप कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma सिडनी टेस्ट की प्लेइंग-11 से बाहर! Gautam Gambhir ने बिना कुछ कहे ही दे दिए संकेत

कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक बदलाव। 'मार्शी' बाहर हो गया है और ब्यू वेबस्टर डेब्यू कर रहा है। मिची ने इस सीरीज में उतने रन या विकेट नहीं लिए हैं जितने शायद उसे चाहिए थे। ऐसा लगा कि अब नए सिरे से खेलने का समय आ गया है और ब्यू टीम के साथ है और शानदार प्रदर्शन कर रहा है। यह मिची के लिए शर्म की बात है क्योंकि हम जानते हैं कि वह टीम के लिए कितना कुछ लाता है, लेकिन हमें लगा कि ब्यू को मौका मिलने के लिए यह एक अच्छा सप्ताह है।

बता दें कि मिचेल मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर को टीम में शामिल किया गया है, जो कि एक प्रभावशाली घरेलू रिकॉर्ड के साथ टीम में आए हैं। वे पिछले सीजन में शेफील्ड शील्ड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

उन्होंने इस दौरान 938 रन बनाए थे। वेबस्टर सिर्फ बैटिंग ही नहीं, गेंदबाजी में भी माहिर हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके हालिया एकदिवसीय प्रदर्शन से इस बात का पता चलता है, जहां उन्होंने सिर्फ 17 रन देकर 6 विकेट लिए।

Ind vs Aus 5th Test: सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 का एलान

सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिच स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।