Asia Cup 2025: कोच और कप्तान के साथ दुबई पहुंचा ये क्रिकेटर, टुकड़ों में इकट्ठा हुई टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप का खिताब बचाने के लिए दुबई पहुंच गई है। हालांकि टीम इंडिया भारत से एक साथ दुबई नहीं गई है। टीम के खिलाड़ी अपने-अपने शहरों से दुबई के लिए निकले हैं। टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई से एक साथ निकले हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी दुबई पहुंच गए हैं। आम तौर पर टीम भारत में एक शहर में इकट्ठा होती थी और फिर रवाना होती थी। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ है। सभी खिलाड़ी जहां थे उसी शहर से दुबई निकले और वहां जाकर इकट्ठा हुए हैं।
टीम इंडिया एशिया कप में मौजूदा विजेता के तौर पर उतर रही है। हालांकि, पिछला एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला गया था और इस बार टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। अगले वर्ल्ड कप के लिहाज से एशिया कप के फॉर्मेट का चुनाव होता है। भारत की मेजबानी में अगले साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है और इसी कारण इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
कोच और कप्तान साथ पहुंचे दुबई
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई से एक साथ दुबई के लिए रवाना हुए। इन दोनों के साथ हार्दिक पांड्या भी दुबई के लिए निकले। काली टीशर्ट और ब्लू जीन्स पहने गंभीर दुबई एयरपोर्ट पर फैन के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए। इन तीनों के अलावा रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा और कुलदीप यादव भी गुरुवार शाम को दुबई पहुंचे।
शुभमन गिल भी दुबई पहुंच गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। पूरी टीम शुक्रवार को आईसीसी एकडेमी में इकट्ठी होगी और अभ्यास करेगी।
Off they go! ✈️
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 4, 2025
Team India captain @surya_14kumar and star all-rounder @hardikpandya7 have left for the Asia Cup 2025.
The mission? Bring the trophy home. 🏆🇮🇳
[Asia Cup 2025, Indian Cricket Team] pic.twitter.com/hYY7z6O0rc
इस बात की नहीं है पुष्टि
एशिया कप के लिए जब टीम का एलान हुआ था तब चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने चार खिलाड़ियों को रिजर्व में चुना था। ये चार खिलाड़ी हैं- यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल। हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है कि ये चारों दुबई जाएंगे या नहीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रिजर्व खिलाड़ी दुबई नहीं जाएंगे। ये लोग तभी वहां के लिए रवाना होंगे जब इनकी जरूरत टीम को होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।