यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs UAE Playing 11: शुभमन गिल करेंगे ओपनिंग और विकेटकीपिंग पर फंसेगा पेंच, ऐसी हो सकती भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप-2025 में अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ बुधवार को खेलना है। इस मैच से ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs UAE: भारत के सामने प्लेइंग-11 चुनने की मुश्किल चुनौती
- IND vs UAE: शुभमन गिल और संजू सैमसन को लेकर है टेंशन
- IND vs UAE: कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के बीच भी है जंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एशिया कप की तैयारी में लगी है। उसको अपना पहला मैच बुधवार को यूएई के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चिंता प्लेइंग-11 को चुनने की है। कप्तान सर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के सामने मसला ये है कि ओपनिंग जोड़ी क्या होगी?
इसका कारण शुभमन गिल का टीम में आना है। अभी तक शुभमन गिल टी20 नहीं खेल रहे थे और अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा रहे थे। एशिया कप के लिए गिल की टीम में बतौर उप-कप्तान एंट्री हुई है और ऐसे में उनका बाहर जाना बनता नहीं दिख रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि अभिषेक के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी कौन संभालेगा?
ये है समीकरण
देखा जाए तो संजू बतौर ओपनर ही टीम के लिए अपना बेस्ट दे सकते हैं। वह ऊपर आकर जिस तरह से रन बनाते हैं वो किसी भी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की लय बिगाड़ सकता है। ऐसे में हो सकता वह मिडिल ऑर्डर में खेलें। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा हैं। चौथे पर कप्तान सूर्यकुमार और पांचवें पर हार्दिक पांड्या।
तिलक वर्मा को नंबर-3 से हटाना भी टीम के लिए नुकसान दायक होगा। अगर गिल को मौका मिलता है तो फिर संजू छठे नंबर पर खेल सकते हैं। लेकिन यहां वह अपना बेस्ट नहीं दे पाएंगे। ये पहले भी देखने को मिला है। सातवें नंबर पर शिवम दुबे को मौका मिल सकता है।
गेंदबाजों का क्या होगा
जसप्रीत बुमराह का खेलना तय है। स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है। ऑलराउंड अक्षर पटेल की भी टीम में जगह पक्की दिख रही है। अक्षर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं जिससे टीम को गहराई मिलेगी।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी कप्तान की अकड़ तो देखिए, सूर्यकुमार से हाथ मिलाए बिना चले गए बाहर - Video आग की तरह फैला
यह भी पढ़ें- Asia Cup IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव की आक्रमकता के सामने फीके दिखे पाकिस्तान के कप्तान, 14 सितंबर को होगा 'वॉर'
