Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asia Cup 2025: भारत का 'लकी चार्म' लेकर दुबई पहुंचे कोच Gambhir! फैंस बोले- ट्रॉफी अब पक्की समझो

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 10:24 AM (IST)

    एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से हो रहा है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला यूएई से 10 सितंबर को है। इस बीच कोच गौतम गंभीर को KKR के लोगो वाले किट बैग के साथ देखा गया जिससे फैंस के बीच उत्साह है। लोग इसे अब एशिया कप 2025 से पहले Gautam Gambhir के बैग को भारत का लकी चार्म मान रहे।

    Hero Image
    Gautam Gambhir का 'बैग' भारत के लिए साबित होगा लकी?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज आज यानी 9 सितंबर से होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज यूएई के खिलाफ 10 सितंबर को मैच खेलकर करेगी। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर काफी सुर्खियों में नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्हें दुबई में ICC अकादमी मैदान के बाहर अभ्यास के दौरान एक KKR लोगो वाला किट बैग लिए देखा गया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। लोगों का कहना है कि क्या यह सिर्फ एक बैग था या लकी चार्म?

    Gautam Gambhir का 'बैग' भारत के लिए साबित होगा लकी?

    दरअसल, KKR के पूर्व कप्तान और मेंटर रहे गौतम गंभीर का यह बैग उनके लिए खास है। यह बैग उनकी टीम से जुड़ाव और 2024 IPL में KKR की जीत की याद दिलाता है। यही वजह है कि फैंस इसे एशिया कप 2025 के लिए भारत के लिए गंभीर "लकी बैग" मान रहे हैं।

    इसके अलावा, अभ्यास के दौरान गंभीर फैंस से मिले और उन्हें ऑटोग्राफ देते नजर आए।

    Asia Cup का आज से आगाज

    एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर यानी आज से होने जा रहा है, जिसका फाइनल मैच 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे से भिड़ेगी। इस बार का एडिशन टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ये खासकर अगले साल टी20 विश्व कप 2026, जो कि भारत और श्रीलंका में होना है, उसकी तैयारियों के लिए अहम है। बता दें कि साल 2016 के बाद से एशिया कप वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मेट में खेला जा रहा है। 

    भारतीय टीम का एशिया कप में सबसे सफल इतिहास रहा है, जहां उन्होंने 8 टाइटल जीते हैं। श्रीलंका ने 6, जबकि पाकिस्तान ने दो बार ये ट्रॉफी उठाई है।

    Asia Cup 2025: भारत का शेड्यूल

    10 सितंबर- भारत बनाम यूएई

    14 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान

    19 सितंबर-भारत बनाम ओमान

    एशिया कप के लिए भारतीय टीम

    सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

    यह भी पढ़ें- AFG vs HKG Live Streaming: एशिया कप का पहला मैच आज, कैसे फ्री में देखें अफगानिस्तान-हांगकांग का लाइव मुकाबला

    यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: ओपनिंग को लेकर गिल और संजू में कंफ्यूजन, गंभीर और सूर्यकुमार के गले की हड्डी बनी प्लेइंग-11