विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asia Cup 2023 से पहले भारतीय खिलाड़ियों का होगा फिटनेस टेस्ट, रोहित-कोहली का नाम भी शामिल

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Thu, 24 Aug 2023 08:10 AM (IST)

भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल 18 खिलाड़ियों को अलूर में व्यापक फिटनेस और ...और पढ़ें

Asia Cup 2023 से पहले भारतीय खिलाड़ियों का होगा फिटनेस टेस्ट
Asia Cup 2023 से पहले भारतीय खिलाड़ियों का होगा फिटनेस टेस्ट

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल 18 खिलाड़ियों को अलूर में व्यापक फिटनेस और मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। बीसीसीआइ के एक सूत्र ने बताया, जिन खिलाड़ियों ने हाल ही में आयरलैंड में सीरीज खेली है, उन्हें छोड़कर अधिकतर खिलाड़ियों का नियमित फिटनेस परीक्षण अनिवार्य रक्त परीक्षण के साथ किया जाएगा, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का भी नाम शामिल है।

जिन मापदंडों की जांच की जाएगी उनमें लिपिड प्रोफाइल, रक्त शर्करा (उपवास और पीपी), यूरिक एसिड, कैल्शियम, विटामिन बी12 और डी, क्रिएटिनिन, टेस्टोस्टेरोन शामिल हैं। कई बार डेक्सा परीक्षण भी होते हैं। यह हड्डियों के घनत्व की जांच करने के लिए एक प्रकार का स्कैन है।