Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली बने DDCA अध्यक्ष, संभालेंगे दिल्ली क्रिकेट की कमान

    By Vikash GaurEdited By:
    Updated: Sat, 17 Oct 2020 03:11 PM (IST)

    News DDCA President दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली निर्वरोध दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ यानी डीडीसीए के अध्यक्ष चुने गए। बाकी पांच पदों के लिए उपचुनाव 5 से 8 नवंबर को होगा।

    रोहन जेटली DDCA अध्यक्ष चुने गए हैं।

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। रोहन जेटली के सामने जो शख्स डीडीसीए के अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहा था उस शख्स ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। वहीं, रोहन जेटली को डीडीसीए के बाकी गुटों से समर्थन मिला था। यही वजह रही कि वे निर्विरोध डीडीसीए अध्यक्ष चुने गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद समेत 6 पदों के लिए इसी महीने चुनाव होने थे, लेकिन डीडीसीए के लोकपाल ने इनको रद कर दिया था। हालांकि, अब सभी चीजें स्पष्ट हो गई हैं। इसी बीच रोहन जेटली को दिल्ली क्रिकेट की कमान मिल गई है, जबकि बाकी बचे पांच पदों के लिए उपचुनाव 5 से 8 नवंबर को होंगे। पिछले करीब एक साल से डीडीसीए के अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली पड़ी थी। 

    इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा डीडीसीए के अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने अच्छा कार्य किया, लेकिन संघ में कुछ विवादों की वजह से वे संघ के मुखिया की कुर्सी छोड़कर चले गए। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रजत शर्मा काफी अच्छे दोस्त थे। अरुण जेटली ने भी दशकों तक दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की सेवा की है। 

    comedy show banner