Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा का लाल मिनटों में बना करोड़पति, IPL नीलामी में धोनी की CSK ने लगा दिया बड़ा दांव

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 06:44 PM (IST)

    IPL 2025 Auction में हरियाणा के अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) को खरीदने के लिए चार फ्रेंचाइजियों ने बेहद दिलचस्पी दिखाई। मेगा नीलामी में अनकैप्ड ऑलराउंडर अंशुल को सीएसके की टीम ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्हें अपनी बेस प्राइस से 11 गुना ज्यादा कीमत में सीएसके द्वारा खरीदा गया। बता दें कि अंशुल का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।

    Hero Image
    Anshul Kamboj को CSK ने खरीदा, IPL Auction में हरियाणवी छोरा हुआ मालामाल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Anshul Kamboj IPL Auction: हरियाणा पेसर अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ मैच की एक पारी 10 विकेट लेकर इतिहास रचा। उन्होंने 10/49 की बेहतरीन स्पेल डाली और अपना नाम रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक पारी में 10 विकेट लेकर अंशुल ने महान क्रिकेटर अनिल कुंबले की बराबरी की, जिन्होंने साल 1999 में पाकिस्‍तान के खिलाफ दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था। हालांकि, वह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था, लेकिन उन्हें इस दमदार प्रदर्शन का इनाम अब आईपीएल 2025 ऑक्शन में मिला है।

    IPL नीलामी में जब अंशुल कंबोज का नाम लिया गया तो उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच तगड़ी जंग हुई। स्टार ऑलराउंडर को सीएसके ने 3.40 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

    IPL Auction 2025 में Anshul Kamboj को CSK ने खरीदा

    30 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj IPL Sold Price) को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदने के लिए सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई। 

    इसके बाद सीएसके का मुकाबला करने के लिए LSG की टीम आई। कुछ मिनट तक सीएसके और LSG के बीच ये जंग चली और फिर मुंबई इंडियंस ने अंशुल को खरीदने के लिए बोली लगाई। फिर MI और CSK के बीच अंशुल कंबोज को खरीदने की कवायद चलती रही। ये बोली2 करोड़ तक पहुंची।

    फिर थोड़ी देर बाद मुंबई इंडियंस ने बोली को 3 करोड़ तक पहुंचाया और 3.40 करोड़ रुपये की सीएसके की बोली के सामने मुंबई की टीम ने आगे कोई बोली नहीं लगाई और इस तरह अंशुल कंबोज 3.40 करोड़ रुपये में CSK में शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें: 'माही भाई को मिस करूंगा'... धोनी से अलग होने पर चेले का छलका दर्द, मुंबई की पिच को लेकर कही यह बात

    कौन हैं अंशुल कंबोज? (Who is Anshul Kamboj)

    • अंशुल कंबोज का जन्म 6 दिसंबर 2000 को हरियाणा के करनाल में हुआ
    • 17 फरवरी 2022 में कंबोज ने हरियाणा के लिए 2021-22 रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया।
    • 2022-23 में उन्होंने SMAT के जरिए टी20 में डेब्यू किया।
    • साल 2024 एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप में भारत- ए टीम का अंशुल हिस्सा रहे।
    • अंशुल को IPL 2024 में MI के लिए 3 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 60 गेंद डाली और 2 विकेट लिए थे।