विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

01 ओवर में छह छक्के, वनडे की एक इनिंग में लगी दो डबल सेंचुरी; भारतीय बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड बुक को हिला डाला 

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:00 PM (IST)

कोलकाता में खेले गए वनडे मैच में एक इनिंग में दो बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया। अंकोंन आईच ने 236 रन की पारी खेली। वहीं उनके साथी बल्लेबाज आयाज ने 204 रन बनाए।

अंकोंन आईच (P.C- Internet Media)

अंकोंन आईच (P.C- Internet Media)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता में बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के सेकेंड डिवीजन वनडे लीग के मुकाबले में बल्लेबाज अंकोंन आईच ने बड़ा कारनामा किया। अंकोंन आईच ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर क्रिकेट फैंस को युवराज सिंह की याद दिला दी। वहीं इस मैच में एक इनिंग में दो बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया।

शुक्रवार को ईडन गार्डेंस स्टेडियम के पास कस्टंस ग्राउंड में हुए बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के सेकेंड डिवीजन वनडे लीग के मुकाबले में मोहनलाल क्लब के बल्लेबाज अंकन ने एक ओवर में छह छक्के जड़कर युवराज सिंह की ऐतिहासिक पारी की याद ताजा कर दी। उन्होंने पारी के 45वें ओवर में यह कारनामा किया। 2007 के टी20 विश्वकप में युवराज ने इंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाए थे। अंकोंन आईच ने साउथ सबअर्बन क्लब के गेंदबाज समुजीत सेन के एक ओवर में छह छक्के जड़े।

एक इनिंग में दो बल्लेबाजों ने जड़ा दोहरा शतक

अंकोंन आईच के अलावा उनके साथी बल्लेबाज आयाज उद्दीन सिद्दीकी ने भी दमदार बल्लेबाजी की। अंकोंन आईच और आयाज उद्दीन सिद्दीकी दोनों ने मैच में दोहरा शतक लगाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 328 रन की साझेदारी हुई। अंकन ने 132 गेंदों में नाबाद 236 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके व 25 छक्के शामिल रहे। वहीं आयाज ने 129 गेंदों में 204 रन बनाए। उन्होंने 31 चौके व आठ छक्के जड़े। दोनों बल्लेबाजों की इस पारी के दम पर मोहनलाल क्लब ने 45 ओवर में दो विकेट पर 474 रन बनाए।

मोहनलाल क्लब को मिली विशाल जीत

मोहनलाल क्लब की टीम ने इस मैच को 304 रन के विशाल अंतर से जीता। मोहनलाल क्लब के टारगेट के जवाब में साउथ सबअर्बन क्लब की टीम 37.1 ओवर में 170 रन पर ढेर हो गई।

 

यह भी पढ़ें- जेमी ओवरटन का 'पंजा', इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया; सीरीज में 2-1 की बढ़त

यह भी पढ़ें- SA VS BAN: बांग्लादेश को तगड़ा झटका, डेंगू की चपेट में आया तेज गेंदबाज; टी-20 सीरीज से बाहर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।