Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'ये बहुत बड़ा नुकसान है', किसके निधन की खबर सुनकर टूट गए अनिल कुंबले, सरेआम जताया दुख

    Updated: Tue, 10 Dec 2024 02:05 PM (IST)

    भारतीय टीम के पूर्व कोच और कप्तान अनिल कुंबले इस समय काफी दुखी हैं। उन्होंने सरेआम इस बात का खुलासा किया है। अनिल कुंबले एक शख्स के निधन पर टूट गए हैं और उन्होंने इसे अपने राज्य कर्नाटक की बड़ी क्षति बताया है। कुंबले ने मीडिया से मुखातिब होते हुए ये बातें कहीं और अपना दर्द बताया। जानिए क्या है पूरा मामला।

    Hero Image
    अनिल कुंबले इस समय काफी दुखी हैं

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले इस समय दुखी हैं। उन्होंने सरेआम अपना ये दुख व्यक्त किया है। कुंबले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन से दुखी हैं। उन्होंने इसे राज्य की बड़ी क्षति बताया है। कृष्णा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 92 साल के थे और लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुंबले भी कर्नाटक के रहने वाले हैं और यहीं से घरेलू क्रिकेट खेलते थे। कुंबले ने कहा कि कृष्णा ने कर्नाटक के विकास में अहम रोल निभाया है और आज राज्य जिस स्थिति में उसमें कृष्णा का अहम रोल रहा है। कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    यह भी पढे़ं- SM Krishna: नहीं रहे बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली बनाने वाले एसएम कृष्णा, ऐसा था उनका राजनीतिक सफर

    कर्नाटक का नुकसान

    कुंबले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कृष्णा का जाना कर्नाटक का बहुत बड़ा नुकसान है। मुख्यमंत्री के तौर पर उनके योगदान को उनके कार्यकाल से ज्यादा समय तक याद रखा जाएगा। बेंगलुरू से सिलीकॉन वेली, इसे यहां तक पहुंचाना अपने आप में एक बड़ा योगदान है। इसे हमेशा याद रखा जाएगा।"

    कृष्णा अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे। राज्य के उपमुख्यमंत्री और उनके लंबे समय के दोस्त डी शिवकुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह नगर मंद्या जिले में किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    कृष्णा की मौत पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "मैं पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। उनका बतौर केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री जो योगदान रहा है वो भुलाया नहीं जा सकता। कर्नाटक हमेशा आईटी-बीटी सेक्टर में उनके योगदान का आभारी रहेगा, खासकर एक मुख्यमंत्री के तौर पर।"

    कृष्णा 11 अक्तूबर 1999 से 28 मई 2004 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह 2009 से 2012 तक मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्री भी रहे। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे थे।

    यह भी पढ़ें- एसएम कृष्णा का निधन: पद्म विभूषण से सम्मानित, इंदिरा-राजीव गांधी सरकार में मंत्री... पढ़ें पूर्व सीएम का राजनीतिक सफर