Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंद्रे रसेल ने ठोका World Cup 2019 का सबसे लंबा छक्का, गेंद गई स्टेडियम के बाहर

    By Vikash GaurEdited By:
    Updated: Fri, 07 Jun 2019 07:07 AM (IST)

    ICC Cricket World Cup 2019 वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 103 मीटर का छक्का लगाया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    आंद्रे रसेल ने ठोका World Cup 2019 का सबसे लंबा छक्का, गेंद गई स्टेडियम के बाहर

    नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक छक्का लगाया जो अब सुर्खियों में है। भले ही वेस्टइंडीज करीबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 15 रन से हार गई हो लेकिन हार्ड हिटिंग आंद्रे रसेल ने थोड़ी देर के लिए ऑस्ट्रेलियाई खेमे में हलचल पैदा कर दी थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आंद्रे रसेल ने इस मुकाबले में दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ा। इसी छक्के के साथ आंद्रे रसेल ने अपने वनडे करियर के 1000 रन पूरे किए। आंद्रे रसेल का ये छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम से ही बाहर चली गई। दरअसल, आंद्रे रसेल ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर 103 मीटर का छक्का जड़ा, जिसे स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा देखते ही रह गए। 

    आंद्रे रसेल का ये छक्का वर्ल्ड कप 2019 में सबसे लंबा छक्का है। हालांकि, आंद्रे रसेल ज्यादा देर टिक नहीं पाए और अगले ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में आउट हुए। आंद्रे रसेल ने इस पारी में 11 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने एक छक्का और 2 चौके लगाए। आंद्रे रसेल का शानदार कैच ग्लेन मैक्सवेल ने पकड़ा। 

    आप भी देखिए आंद्रे रसेल का 103 मीटर का छक्का 

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप