विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajay Jadeja Love Story: 'जामसाहब' को दिल दे बैठी थीं माधुरी दीक्षित, आरोप की वजह से खत्म हुआ रिश्ता; 'अजब प्रेम की गजब कहानी' होती

Published: Wed, 16 Oct 2024 08:02 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2024 11:46 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के हैंडसम ब्वॉय कहे जाने वाले अजय जडेजा के बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ ...और पढ़ें

अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी। फाइल फोटो
अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित की लव स्टोरी। फाइल फोटो

HighLights

  1. हाल ही में अजय जडेजा बने हैं जामसाहब
  2. माधुरी दीक्षित के साथ रहा था अफेयर
  3. मैच फिक्सिंग में नाम आने के बाद टूट गया रिश्ता

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना रहा है। काफी ऐसे क्रिकेटर्स रहे हैं जिनका रिश्ता बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ रहा है। इनमें से कुछ का रिश्ता शादी तक पहुंचा। वहीं, कुछ रिश्ते ऐसे भी रहे जिन्हें प्यार तो मिला लेकिन, रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। इसी लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा का भी नाम शामिल है।

माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा की मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। पहले तो दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर मुलाकात बढ़ती गई और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ता गया। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कहा जाता है कि माधुरी ने अजय को बॉलीवुड में आने में मदद की थी। वहीं, माधुरी के साथ बढ़ती नजदीकियों का असर अजय जडेजा के खेल पर पड़ा और परफॉर्मेस खराब होती चली गई।

अजय जडेजा और माधुरी की लव स्टोरी-

  • माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा की मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी।
  • दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।
  • माधुरी ने अजय को बॉलीवुड में आने में मदद की थी।
  • अजय जडेजा के करियर पर माधुरी दीक्षित के नाम जुड़ने का असर पड़ा।
  • अजय जडेजा के खेल में गिरावट आई और उनकी परफॉर्मेंस खराब होने लगी।
  • साल 1999 में अजय जडेजा का नाम मैच फिक्सिंग में आया।
  • इस मामले में बीसीसीआई ने उन्हें पांच साल का बैन लगा दिया था।
  • अजय जडेजा के इस मामले में पूरे देश में उनके पुतले जलाए गए।
  • माधुरी दीक्षित के परिवार ने भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।
  • माधुरी दीक्षित ने अजय जडेजा से ब्रेकअप कर दिया और अमेरिका जाकर डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली।
  • अजय जडेजा ने पॉलिटिशियन जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से शादी की।

मैच फिक्सिंग का लगा था आरोप

वहीं, क्रिकेटर के परिवार को माधुरी दीक्षित के साथ अजय का रिश्ता नहीं पसंद आया। दोनों के परिवार में काफी अंतर था, जहां अजय जडेजा शाही परिवार से आते हैं तो वहीं, माधुरी दीक्षित का ताल्लुक साधार परिवार है।

इसी बीच साल 1999 में अजय जडेजा का नाम मैच फिक्सिंग में आ गया। बीसीसीआई ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें पांच साल के लिए बैन कर दिया। देश भर में अजय जडेजा के पुतले जलाए गए।

अजय जडेजा बने हैं जामसाहब

इसके बाद माधुरी और अजय के रिश्ते में भी दरार पड़ गई और दोनों का ब्रेकअप हो गया। अजय से अलग होने के बाद माधुरी दीक्षित ने अमेरिकी डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली। वहीं, अजय जडेजा ने पॉलिटिशियन जया जेटली की बेटी अदिति जेटली से शादी की।

हाल ही में विजयदशमी के दिन अजय जडेजा को गुजरात के जामनगर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य शत्रुशल्य सिंह भतीजे एवं पूर्व क्रिकेटर को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। अजय अब अगले जामसाहब बन गए हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा होंगे नए जामसाहब, विराट कोहली को पीछे छोड़ बने सबसे अमीर क्रिकेटर

यह भी पढ़ें- सामने आई Ajay Jadeja की दरियादिली, काम करने के बाद भी नहीं लिया एक भी पैसा, ठुकरा दिए लाखों रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।