विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AFG vs NZ Test 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले अफगानिस्तान को लगा झटका, इंजरी के चलते ओपनर हुआ बाहर

Published: Mon, 09 Sep 2024 10:52 AM (IST)

Afghanistan vs New Zealand Test 2024 अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच भारत के ग्रेटर नोएडा में 9 ...और पढ़ें

Ibrahim Zadran चोटिल होने के चलते AFG vs NZ Test से बाहर
Ibrahim Zadran चोटिल होने के चलते AFG vs NZ Test से बाहर

HighLights

  1. AFG vs NZ: अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की आज से शुरुआत
  2. AFG vs NZ Test से पहले अफगानिस्तान टीम को तगड़ा झटका
  3. AFG vs NZ: Ibrahim Zadran चोटिल होकर टीम से हुए बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ibrahim Zadran Ruled Out of AFG vs NZ Test: अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले टीम से बाहर हो गए है।

9 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान की टीम को एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है। हालांकि, इससे पहले न्यूजीलैंड की मेजबानी भारत में कर रही अफगानिस्तान की टीम इब्राहिम जादरान के चोटिल होने की वजह से झटका लगा है। वे इस टेस्ट मैच के अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में भी नहीं खेलेगें।

Ibrahim Zadran चोटिल होने के चलते AFG vs NZ Test से बाहर

दरअसल, अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) एकमात्र टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा में रविवार को चोट लगने के बाद इब्राहिम टेस्ट मैच को मिस कर बैठे। 22 साल के इब्राहिम ने अपनी टीम के अंतिम प्रैक्टिस सत्र के दौरान अपने एंकल को चोटिल कर लिया।

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने मैच से पहले दिन ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि प्रैक्टिस सेशन में इब्राहिम जादरान के टखने में चोट लग गई थी। मैं अभी पूरी तरह से यह नहीं कर सकता हूं कि कल मैच से पहले उनकी क्या स्थिति होगी। हमें इस मामले में इंतजार करना होगा। अगर जादरान न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में नहीं खेल पाते हैं, तो यह उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। पिछले कुछ समय से उन्होंने अफगानिस्तानी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें: AFG vs NZ: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच पर मंडरा रहे काले बादल, बारिश की भेंट चढ़ सकता है मुकाबला

अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को बाएं पैर में टखने की मोच के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। एसीबी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है और जल्द ही मैदान पर उनकी वापसी की उम्मीद करता है।

बता दें कि 22 साल के इब्राहिम जादरान 7 टेस्ट मैच अफगानिस्तान के लिए खेल चुके हैं और एक शतक के अलावा उन्होंने 4 अर्धशतक भी इस फॉर्मेट में जड़े हैं।