Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PHOTOS: 5 भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे धर्म की लड़की से रचाई शादी, कोई खुद को मानता खुशनसीब; तो कोई कोस रहा अपनी किस्मत

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 04:46 PM (IST)

    कहते है कि प्यार करना बहुत आसान होता है लेकिन उसे निभाना हर किसी की बस की बात नहीं होती और सच्चा प्यार हासिल करना हर किसी के नसीब में नहीं होता। अब तक कई ऐसे किस्से देखे गए है जिसने प्यार की परिभाषा को बदलकर रख दिया। आइए जानते हैं 5 भारतीय क्रिकेटर्स के नाम जिन्होंने धर्म की सीमाएं लांघकर शादी रचाई।

    Hero Image
    5 Indian Cricketers, जिन्होंने दूसरे धर्म की लड़की से की शादी- PICS

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। प्यार करना आसान होता है, लेकिन अपने प्यार को पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता, लेकिन सच्चा प्रेमी वहीं होता है जो अपने प्यार के लिए कई हदें पार कर ले। भारतीय क्रिकेट टीम में भी कई ऐसे खिलाड़ी देखे गए हैं, जिन्होंने अपने प्यार को हमेशा के लिए अपना बनाने के लिए की सीमा लांघ दी। आइए जानते हैं इन क्रिकेटर्स के नाम।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    5 भारतीय क्रिकेटर्स, जिन्होंने दूसरे धर्म की लड़की से की शादी

    1. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने दो शादी की। पहली शादी में उन्होंने निकिता से की, जिनसे उनका तलाक हुआ। फिर उन्होंने दूसरी शादी ईसाई धर्म से नाता रखने वाली स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से की। दिनेश कार्तिक और दीपिका ने साल 2015 में एक दूसरे से शादी रचाई।

    2. जहीर खान (Zaheer Khan)

    टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने दूसरे धर्म की लड़की से शादी की। मुस्लिम धर्म के होने के बावजूद उन्होंने अपने प्यार के आगे किसी की परवाह नहीं कि और हिंदू लड़की को अपना हमसफर बनाया। जहीर खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ साल 2017 में निकाह किया। बता दें कि सागरिका घाटगे बॉलीवुड फिल्म 'चक दे इंडिया' में काम कर चुकी हैं।

    3. युवराज सिंह (Yuvraj Singh)

    टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने दूसरे धर्म की लड़की से शादी रचाई। उन्होंने सिख धर्म के होने के बावजूद ईसाई लड़की और एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी की। दोनों ने 30 नवंबर 2016 को एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए।

    4. शिवम दुबे (Shivam Dube)

    टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने धर्म से ऊपर अपने प्यार को रखा और मुस्लिम लड़की से शादी रचाई। उन्होंने मुंबई में साल 2021 को अंजुम खान से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की।

    5. अजीत अगरकर (Ajit Agarkar)

    भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने धर्म की बिना परवाह करते हुए मुस्लिम लड़की से शादी की। मराठी परिवार में जन्मे अजीत ने अपने दोस्त की बहन फतिमा से शादी कर उन्हें अपना हमसफर बनाया।