Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ENG: Yashasvi Jaiswal ने खेली 57 रन की पारी, पीछे छूटा कोहली का 'विराट रिकॉर्ड'; अब गावस्कर की बारी

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 06:19 PM (IST)

    डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनान के मामले में जायसवाल संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। डॉन ब्रैडमैन ने 7 टेस्ट मैच में यह कमाल किया था। जायसवाल ने 9 टेस्ट मैच में यह खास उपलब्धि हासिल की। जायसवाल सुनील गावस्कर के बाद एक ही सीरीज में 700 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    Hero Image
    Yashasvi Jaiswal ने टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yashasvi Jaiswal Test Records: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 57 रन की पारी खेल कर रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी। पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर में कई सारी उपलब्धि एक साथ हासिल की। यशस्वी टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बनें। वहीं, एक टेस्ट सीरीज में 700 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डॉन ब्रैडमैन के बाद टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनान के मामले में जायसवाल संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। डॉन ब्रैडमैन ने 7 टेस्ट मैच में यह कमाल किया था। जायसवाल ने 9 टेस्ट मैच में यह खास उपलब्धि हासिल की। जायसवाल सुनील गावस्कर के बाद एक ही सीरीज में 700 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जायसवाल ने विराट कोहली (655) को पीछे छोड़ दिया है।

    इस खास लिस्ट में शामिल हुए जायसवाल

    इसके अलावा टेस्ट में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक सिक्स लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। यशस्वी का बल्ला यही नहीं रुका, वह सबसे कम उम्र में 1000 टेस्ट रन बनाने के मामले में भारतीय खिलाड़ियों की इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

    यहां देखें यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड्स:-

    सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय (पारी के हिसाब से)

    • 14- विनोद कांबली
    • 16- यशस्वी जायसवाल
    • 18- चेतेश्वर पुजारा
    • 19 - मयंक अग्रवाल
    • 21 - सुनील गावस्कर

    1000 टेस्ट रन के लिए सबसे कम मैच

    • 7 - डॉन ब्रैडमैन
    • 9 - एवर्टन वीक्स
    • 9 - हर्बर्ट सटक्लिफ
    • 9 - जॉर्ज हेडली
    • 9- यशस्वी जायसवाल

    भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन

    • 774 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1971 (विदेश में)
    • 732 - सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79 (घरेलू सीरीज)
    • 712 - यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड, 2024 (घरेलू सीरीज)
    • 692 - विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014/15 (विदेशी जमीं पर)
    • 655 - विराट कोहली बनाम इंग्लैंड, 2016 (घरेलू सीरीज)

    एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

    • 26* - यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड (9 पारी)
    • 25 - सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया (74 पारी)
    • 22 - रोहित शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका (20 पारियां)
    • 21 - कपिल देव बनाम इंग्लैंड (39 पारी)
    • 21 - ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड (21 पारी)

    भारत बनाम इंग्लैंड के लिए एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन

    • 712* - यशस्वी जायसवाल (होम, 2024)
    • 655 - विराट कोहली (होम, 2016)
    • 602 - राहुल द्रविड़ (अवे, 2002)
    • 593 - विराट कोहली (अवे, 2018)
    • 586 - विजय मांजरेकर (होम, 1961/62)
    • 542 - सुनील गावस्कर (अवे, 1979)

    1000 टेस्ट रन तक पहुंचने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज

    • 19 साल, 217 दिन - सचिन तेंदुलकर
    • 21 साल, 27 दिन - कपिल देव
    • 21 साल, 197 दिन - रवि शास्त्री
    • 22 साल, 70 दिन - यशस्वी जायसवाल
    • 22 साल, 293 दिन - दिलीप वेंगसरकर

    डेब्यू से 1000 टेस्ट रन पूरे करने में सबसे कम दिन

    • 166 - माइकल हसी
    • 185 - एडेन मार्कराम
    • 207 - एडम वोजेस
    • 227 - एंड्रयू स्ट्रॉस
    • 239 - यशस्वी जायसवाल
    • 244 - हर्बर्ट सटक्लिफ

    भारत को दी तेज शुरुआत

    बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। 57 रन की पारी के दौरान जायसवाल के बल्ले से 3 छक्के और 5 चौकों निकले। उन्होंने पहले विकेट के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर 104 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। 

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: पांचवें टेस्ट का पहला दिन रहा भारत के नाम, कुलदीप की घातक गेंदबाजी के बाद रोहित-यशस्वी का बरपा कहर

    यह भी पढ़ें- Rohit Sharma Sixes: 'हिटमैन' ने जड़ा छक्कों का अर्धशतक, WTC के इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले एशियाई खिलाड़ी