Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs IND: लीड्स में युवा ललकार... यशस्‍वी जायसवाल ने शतक जड़कर तोड़ डाला 58 साल पुराना रिकॉर्ड, कीर्तिमानों की लगा दी झड़ी

    शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम मैदान पर उतरी है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। वहीं, धैर्य के साथ खेलते हुए जासवाल ने पहले अर्धशतक जड़ा, इसके बाद 1967 का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया और रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। 

    By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 20 Jun 2025 09:01 PM (IST)
    Hero Image

    यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में जड़ा शतक।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का 20 जून से आगाज हो गया है। पहला मुकाबला लीड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ दिया। पहली बार इंग्लैंड में खेल रहे जायसवाल ने 58 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, जायसवाल ने जैसे ही 88 रन का आंकड़ा छुआ, वैसे ही लीड्स में सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने फारुख इंजीनियर को पीछे छोड़ दिया। फारुख इंजीनियर ने 1967 में इस मैदान पर 87 रन की पारी खेली।

    बने दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज

    हालांकि, जायसवाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने 154 गेंद पर इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। वह इंग्लैंड में शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बने। जायसवाल 23 साल 174 दिन की उम्र में इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक जड़ा। इस लिस्ट में सैयद मुश्ताक अली पहले स्थान पर हैं।

    इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी

    1. सैयद मुश्ताक अली - 21 साल 221 दिन (साल 1936)
    2. यशस्वी जायसवाल - 23 साल 174 दिन (साल 2025)
    3. वीरेंद्र सहवाग - 23 साल 292 दिन (साल 2002)
    4. विजय मर्चेंट - 24 साल 287 दिन (साल 1936)

    वर्ल्ड क्रिकेट में बजाया डंका

    इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के नाम पर एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह भारतीय क्रिकेट के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों जगह पर पहला टेस्ट मैच खेलते हुए शतक लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं, वर्ल्ड क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ये कारनामा करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं।

    गांगुली-संदीप पाटिल के क्लब में मारी एंट्री

    युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट मैच की पारी में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल अब सौरव गांगुली और संदीप पाटिल की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। यशस्वी का ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 5वां टेस्ट शतक है, जिसमें वह अब कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के साथ भारत की तरफ से WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।

    इंग्लैंड में पहली टेस्ट पारी में भारत के लिए शतक

    1. 146 एम विजय ट्रेंट ब्रिज 2014
    2. 133 विजय मांजरेकर हेडिंग्ले 1952
    3. 131 सौरव गांगुली लॉर्ड्स 1996
    4. 129* संदीप पाटिल ओल्ड ट्रैफर्ड 1982
    5. 101 यशस्वी जायसवाल हेडिंग्ले 2025