Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित शर्मा ने ठोकी सेंचुरी, World Cup 2019 में शतक ठोकने वाले बने पहले भारतीय

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Thu, 06 Jun 2019 12:43 AM (IST)

    World Cup 2019 रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में भारत की तरफ से पहला शतक जड़ा।

    रोहित शर्मा ने ठोकी सेंचुरी, World Cup 2019 में शतक ठोकने वाले बने पहले भारतीय

     नई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019 Ind vs SA 12वें विश्व कप में टीम इंडिया की तरफ से शतक का खाता ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने खोला। रोहित ने मुश्किल पिच पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धैर्य भरी पारी खेली और कमाल का शतक लगाया। ये रोहित के वनडे करियर का 23वां शतक रहा। साउथैंप्टन की पिच पर गेंद को मिल रही असामान्य उछाल के बीच रोहित की ये पारी भारतीय टीम के लिहाज से बेहद अहम रही। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वनडे करियर का 23वां शतक लगाया रोहित ने

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस विश्व कप के पहले मैच में रोहित ने बेहद जिम्मेदारी भरी पारी खेली। टीम के टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान विराट जल्दी आउट हो गए। ऐसी परिस्थिति में रोहित ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने अंदाज से विपरीत बल्लेबाजी की और पिच पर टिककर खेलते हुए शतक जड़ा। हालांकि खराब गेंद पर रोहित शॉट लगाने में पीछे नहीं रहे और मौका मिलने पर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाते रहे। रोहित ने इस मैच में अपना शतक 128 गेंदों पर पूरा किया।

    रोहित शर्मा आखिर तक नाबाद रहे। हिटमैन शर्मा ने इस पारी में 144 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 122 रन बनाए। आपको बता दें, साल 2015 विश्व कप के बाद से अब तक रोहित ने कुल 16 शतक जड़े हैं। 

    Most ODI hundreds for India:

    -49 S Tendulkar

    -41 V Kohli

    -23 ROHIT SHARMA

    -22 S Ganguly

    -16 S Dhawan

    -15 V Sehwag

    विश्व कप में रोहित का दूसरा शतक

    रोहित शर्मा का ये विश्व कप में दूसरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ पहला शतक लगाया था। उस मैच में रोहित ने 126 गेंदों पर 137 रन की पारी खेली थी। अपनी उस पारी में रोहित ने 14 चौके व तीन छक्के लगाए थे। इस मैच में टीम इंडिया को 109 रन से जीत मिली थी। 

    रन चेज करते हुए रोहित ने लगाया 11वां शतक

    रन चेज करते हुए रोहित ने वनडे में 11वां शतक लगाया। वनडे क्रिकेट में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट के नाम पर है। विराट ने रन चेज करते हुए अब तक कुल 25 शतक लगाए हैं। सचिन इस मामले में 17 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस मामले में रोहित अब तिलकरत्ने दिलशान की बराबरी पर आ गए हैं। 

    Most ODI hundreds in run chases:

    -25 V Kohli

    -17 S Tendulkar

    -12 C Gayle

    -11 T Dilshan/ ROHIT SHARMA

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner