Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'राजीव गांधी खेल रत्न' के लिए रोहित शर्मा के नाम की सिफारिश, हैरान कर देंगे आंकड़े

    Rohit Sharma ने अपने प्रदर्शन से अब तक क्रिकेट फैंस का खूब मनोरंजन किया है और उनके आंकड़े कमाल के हैं।

    By Sanjay SavernEdited By: Updated: Tue, 18 Aug 2020 07:25 PM (IST)
    'राजीव गांधी खेल रत्न' के लिए रोहित शर्मा के नाम की सिफारिश, हैरान कर देंगे आंकड़े

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय खेल के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाना किसी भी एथलीट के लिए गर्व की बात होती है। भारतीय क्रिकेट की बात करें तो अब तक सिर्फ तीन खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, MS Dhoni और विराट कोहली को ही ये सम्मान हासिल हुआ है। इस साल इस पुरस्कार के लिए भारतीय टीम के धुरंधर ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम की सिफारिश की गई है। अगर उन्हें ये पुरस्कार मिल जाता है तो वो चौथे भारतीय क्रिकेटर होंने जिन्हें से सम्मान मिलेगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए गठित कमेटी ने ऐसे ही रोहित शर्मा का नाम खेल रत्न पुरस्कार के लिए आगे नहीं बढ़ाया। रोहित शर्मा ने पिछले साल सिर्फ वर्ल्ड कप में ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। उन्होंने पूरे साल ही जानदार प्रदर्शन किया था। साल 2019 में उन्होंने 28 वनडे मैचों में 1490 रन बनाए थे जो सबसे ज्यादा थे। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 7 शतकीय और 6 अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने जलवा दिखाया था और 5 मैचों में तीन शतकों की मदद से 556 रन बनाए थे व उनका औसत 93 का था। 

    पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने वो जलवा दिखाया जिसके बारे में किसी ने शायद ही सोचा होगा। इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 मैचों 5 शतकों की मदद से 648 रन बनाए थे। इस सीजन में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। रोहित से पहले वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में किसी भी खिलाड़ी ने 5 शतक नहीं लगाए थे। उन्होंने कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्होंने 2015 वनडे वर्ल्ड कप में चार शतकीय पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने 2019 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ 104 रन, श्रीलंका के खिलाफ 103 रन, इंग्लैंड के खिलाफ 102 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी खेलकर तहलका मचा दिया था।