विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निराशाजनक रहा था कपिल देव का टेस्ट डेब्यू, मैच में बनाए 7 रन और मिला था 1 विकेट

By Viplove KumarEdited By:
Published: Sat, 16 Oct 2021 07:18 PM (IST)

साल 1978 में 16 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ फैसला बाद टेस्ट में इस महान खिलाड़ी का डेब्यू हुआ था। ...और पढ़ें

पूर्व भारतीय आलराउंडर कपिल देव (फोटो ट्विटर पेज)
पूर्व भारतीय आलराउंडर कपिल देव (फोटो ट्विटर पेज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट इतिहास के महान आलराउंडर कपिल देव का टेस्ट डेब्यू बहुत ही शर्मनाक रहा था। साल 1978 में 16 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ फैसला बाद टेस्ट में इस महान खिलाड़ी का डेब्यू हुआ था। पहला मैच कपिल के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा था। ना तो वह गेंदबाजी और ना ही बल्लेबाजी में कुछ खास कर पाए थे।

भारतीय इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिनका आगाज भले ही अच्छा ना रहा हो लेकिन उन्होंने मेहनत के दम पर जब क्रिकेट करियर का अंत किया तो वो महान बन चुके थे। कपिल देव एक ऐसे ही भारतीय खिलाड़ी हैं जिनको ताउम्र याद रखा जाएगा। कपिल ने वनडे और टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन किया बल्लेबाजी और गेंदबाज दोनों ही में वह टीम के लिए योगदान करते रहे। टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट हासिल करने वाले इस धुरंधर को पहले मैच की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 1 विकेट मिल पाया था।

फैसलाबाद टेस्ट में कपिल का डेब्यू

कपिल ने 16 से 21 अक्टूबर के बीच खेले गए फैसलाबाद टेस्ट में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 8 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। पहली पारी में कपिल को 16 ओवर गेंदबाज मिली जिसमें कुल 71 रन खर्च किए और विकेट हासिल करने में नाकाम रहे। इसके बाद जब बल्लेबाजी का मौका मिला तो पहली पारी में वह 8 रन ही बना पाए। उनको आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था।

भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 462 रन बनाकर घोषित की। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 4 विकेट पर 264 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। इस पारी में कपिल ने 12 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। सादिक मोहम्मद का विकेट उनके टेस्ट करियर का पहला विकेट था।