IND vs NZ: छोटी सी पारी में बड़ा कारनामा कर गए विराट कोहली, पोंटिंग को पीछे छोड़ स्थापित किया नया विश्व रिकॉर्ड
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सिर्फ 7 रन बनाए। इस छोटी सी पारी में उन्होंने रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
-1794040040341_m.webp)
विराट कोहली ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को दूसरे वनडे में शांत रहा। वेलिंगटन के मैदान पर वो सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए। मगर इस छोटी सी पारी में उन्होंने रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कोहली को पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ एक रन की जरुरत थी। कोहली ने इस दौरान दूसरी गेंद पर चौका लगाकर पोंटिंग को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया।
कोहली बने नंबर-1
पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 मैचों में 45.83 के औसत से 1971 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक और छह शतक लगाए। वहीं कोहली को पोंटिंग को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 38 पारियां लगीं।
कोहली के नाम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 1978 रन हो गए हैं। कोहली के पास इस सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 2000 का आंकड़ा छुने का मौका होगा। वो इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज (ODI)
- विराट कोहली- 1978
- रिकी पोंटिंग- 1971
- सचिन तेंदुलकर- 1750
- कुमार संगकारा- 1568
- सनथ जयसूर्या- 1519
- जैक्स कालिस- 1449
भारतीय गेंदबाजों ने बरपा कहर
वेलिंगटन में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान भारतीय गेंदबाज मिचेल सैंटनर की टीम पर कहर बनकर बरपे। गुरनूर बराड़ ने 4 विकेट झटके। वहीं अंशुल कंबोज, अक्षर पटेल और आकिब नबी को दो-दो सफलता मिली, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड सिर्फ 134 रन पर सिमट गया।
न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी डैरिल मिचेल ने खेली। उन्होंने 104 गेंदों में 55 रन बनाए। इसके अलावा, सैंटनर ने 31 रन बनाए। न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज दहाई का आकड़ा नहीं छू पाए। खबर लिखे जाने तक भारत ने भी चार विकेट गंवा दिए हैं।
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल क्रीज पर बने हुए हैं। भारत ने 19 ओवर में 82 रन बना लिए हैं। भारत को मैच जीतने के लिए 53 रनों की जरुरत है।
यह भी पढ़ें- Ind vs Nz 2nd ODI Live Score: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने संभाला मोर्चा, जीत की ओर अग्रसर भारत
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने बीच मैच में बदली अपनी प्लेइंग-11, मैट फिशर को अचानक किया शामिल; बड़ी वजह आई सामने
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।