Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vinod Kambli Birthday: विनोद कांबली का एक रिकॉर्ड जिसे आजतक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया

    By Viplove KumarEdited By:
    Updated: Mon, 18 Jan 2021 04:05 PM (IST)

    Vinod Kambli Birthday मुंबई के कंजुरमार्ग स्थित इंदिरा नगर में जन्में विनोद ने करिय के शुरुआत में काफी दमदार प्रदर्शन किया। साल 1996 का विश्व कप उनके ...और पढ़ें

    Hero Image
    सचिन तेंदुलकर के साथ विनोद कांबली-फाइल फोटो

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार आगाज किया था। कुछ ही मैचों में बल्ले का ऐसा जोर दिखाया कि क्रिकेट की दुनिया में उनका नाम छा गया। 18 जनवरी 1972 में जन्मे विनोद का अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी जोड़ी बेहद शानदार रही। स्कूल क्रिकेट में शुरू हुई ये दोस्ती आज भी बरकरार है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के कंजुरमार्ग स्थित इंदिरा नगर में जन्में विनोद ने करियर के शुरुआत में काफी दमदार प्रदर्शन किया। साल 1996 का विश्व कप उनके अनलकी साबित हुआ और इस टूर्नामेंट के बाद उनका करियर आहिस्ता-आहिस्ता खत्म हो गया। स्कूल क्रिकेट में दिग्गज सचिन तेंदुलकर के साथ रिकॉर्ड साझेदारी कर वह चर्चा में आए थे। हैरिस शील्ड ट्रॉफी में शारदाश्रम स्कूल के लिए सचिन के साथ मिलकर विनोद ने 664 रन की साझेदारी की थी। इसमें से 349 विनोद ने जबकि सचिन ने 326 रन बनाए थे। जब यह साझेदारी हुई तब सचिन 15 विनोद तकरीबन 16 साल के थे। विनोद ने साल 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। जबकि पहला टेस्ट 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला।

    टेस्ट में विनोद के नाम सबसे तेज 1000 रन

    भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक विनोद के नाम पर ही दर्ज है। 1994 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने यह कीर्तिमान स्थापित किया था। 14 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरा करने वाले पह पहले भारतीय बने थे।

    जल्दी खत्म हो गया करियर

    विनोद का इंटरनेशनल क्रिकेट में करियार 14 टेस्ट, 104 वनडे तक ही चला। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 227 रन के सर्वाधिक स्कोर के साथ 1084 रन बनाए जबकि वनडे में 2427 रन बनाए। टेस्ट में विनोद ने 4 जबकि वनडे में 2 शतकीय पारी खेली।