विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ढाई साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में मिला मौका, आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने दमदार शतक ठोका

By Vikash GaurEdited By:
Published: Thu, 06 Jan 2022 11:04 AM (IST)

आस्ट्रेलियाई टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के ...और पढ़ें

उस्मान ख्वाजा ने शतक ठोका है (फोटो आइसीसी ट्विटर)
उस्मान ख्वाजा ने शतक ठोका है (फोटो आइसीसी ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। जब डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ बैन के चलते आस्ट्रेलिया की टीम से बाहर थे तो उस्मान ख्वाजा को मौका मिल रहा था। वे उस समय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कुछ खराब पारियों के कारण उनको टीम से ड्राप कर दिया गया, क्योंकि डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी हो चुकी थी। ऐसे में उन्होंने घरेलू क्रिकेट का रुख किया और फिर से अच्छा प्रदर्शन कर आस्ट्रेलिया की टीम में जगह बनाई।

हालांकि, अगस्त 2019 में वे आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में आस्ट्रेलिया के लिए खेलने उतरे थे और अब 2022 की शुरुआत में उनको टेस्ट क्रिकेट में कंगारू टीम के लिए खेलने का मौका मिला। ट्रेविस हेड कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में उस्मान ख्वाजा की एंट्री प्लेइंग इलेवन में हुई और उन्होंने साबित कर दिया कि वे आज भी टीम के लिए रन बना सकते थे। 35 वर्षीय उस्मान ख्वाजा ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में शतक ठोककर अपनी दावेदारी पेश की।

उस्मान ख्वाजा ने 102 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 9वां शतक पूरा किया। उस्मान ख्वाजा उस समय बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, जब टीम को 117 रन पर तीन झटके लग चुके थे। इसके बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ और आखिरी के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी की और स्कोर को 300 के पार भेजने में मदद की। इसी बीच उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर लिया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में लगाया ये शतक उनके खास होगा।

बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने ढाई साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली थी और जब उनको मौका मिला तो इस मौके को उन्होंने दोनों हाथ से भुनाया। यही एक अनुभवी खिलाड़ी से हर कोई चाहता है। यहां तक कि हर एक खिलाड़ी भी यही चाहता है कि वह वापसी करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे और टीम के काम आए। इस पारी से उस्मान ख्वाजा ने अगले मैच के लिए भी अपनी दावेदारी पेश कर दी है।