Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उमेश यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक के बाद एक ठोके 5 छक्के, रचा इतिहास

    By Vikash GaurEdited By:
    Updated: Mon, 21 Oct 2019 08:41 AM (IST)

    Umesh Yadav highest strike rate of Test History साउथ अफ्रीका के खिलाफ उमेश यादव कब गेंदबाज से बल्लेबाज बन गए पता ही नहीं चला।

    उमेश यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक के बाद एक ठोके 5 छक्के, रचा इतिहास

    नई दिल्ली, जेएनएन। Umesh Yadav highest strike rate of Test History: रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उमेश यादव कब गेंदबाज से बल्लेबाज बन गए पता ही नहीं चला। भारतीय टीम की पहली पारी में 9वें नंबर पर उतरे उमेश यादव ने पहली ही गेंद से छक्के लगाने शुरू कर दिए। पारी की पहली दो गेंदों पर लगातार उमेश यादव ने छक्का जड़ा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उमेश ने खेली तूफानी पारी

    दाएं हाथ के बल्लेबाज उमेश यादव जो कि पूर्ण रूप से गेंदबाज हैं, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 10 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 31 रन बटोरे। उमेश यादव ने अपनी इस तूफानी पारी में एक के बाद एक कुल 5 छक्के जड़े। 9 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे उमेश यादव ने छठा छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। 

    Highest SR in an inngs in Tests (25+ runs)

    -310 U Yadav (31/10) v SA Ranchi 2019/20

    -282 S Fleming (31*/11) v SA Auckland 2003/04

    -278 R Harris (25/9) v Ind SCG 2014/15

    -264 M Muralitharan (29/11) v Ind Kanpur 2009/10

    टेस्ट क्रिकेट का सबसे तेज स्ट्राइकरेट

    आपको बता दें, उमेश यादव ने इस मुकाबले में 310 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए हैं, जो कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा स्ट्राइकरेट है, जिसने कम से कम दस गेंदों का सामना किया है। उमेश यादव से पहले कोई भी खिलाड़ी दस गेंद खेलने के बाद इतने रन नहीं बना पाया है। उमेश यादव ने अपने सभी छक्के जॉर्ड लिंडे के खिलाफ लगाए और ये बेमिसाल रिकॉर्ड अपने नाम किया।  

    पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी

    31 वर्षीय उमेश यादव टेस्ट मैच की पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उमेश यादव से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पहली दो गेंदों में दो छक्के लगाए थे, जबकि उनसे पहले साल 1948 में ये कमाल इंग्लैंड के खिलाफ फॉफी विलियम्स ने किया है। इसके अलावा वे एक पारी में बिना चौके के पांच छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    India vs South Africa 3rd Test मैच के लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें