विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह की वजह से टॉम लैथम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अनचाहे लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग के बराबर पहुंचे

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:59 AM (GMT+05:30)

जसप्रीत बुमराह ने मैच की तीसरी ही गेंद पर टॉम लैथम को पवेलियन भेज दिया। लैथम बिना खाता खोले पवेलियन ...और पढ़ें

लैथम के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

लैथम के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वजह से न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम के नाम टेस्ट क्रिकेट में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बुमराह ने गुरूवार से वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले मैच की तीसरी ही गेंद पर लैथम को क्लीन बोल्ड कर दिया। लैथम अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जिसके बाद वो अनचाहे लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग के बराबर पहुंच गए।

लैथम न्यूजीलैंड के सिर्फ चौथे कप्तान बने हैं, जो घर में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में शून्य पर आउट हुए हैं। बैरी सिनक्लेयर इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल होने वाले पहले कीवी कप्तान थे।

बैरी साल 1968 में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। इसके बाद ज्योफ होवार्थ (1981) और स्टीफन फ्लेमिंग (1999) सूची में शामिल हुए थे। अब लैथम का नाम भी इस अनचाहे रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट में शून्य पर आउट होने वाले कीवी कप्तान

  • बैरी सिनक्लेयर- 1968
  • ज्योफ होवार्थ- 1981
  • स्टीफन फ्लेमिंग- 1999
  • टॉम लैथम- 2026

सहवाग के बराबर पहुंचे

लैथम का ये टेस्ट क्रिकेट में 16वां डक है, जिसमें से वो 15 बार बतौर ओपनर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। भारत के खिलाफ गुरूवार को शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के द्वारा सबसे ज्यादा डक के मामले में वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली।

सहवाग भी अपने करियर में 15 बार शून्य पर आउट हुए थे। वहीं सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रेग ब्रेथवेट के नाम है। ब्रेथवेट 19 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले ओपनर्स

  • क्रेग ब्रेथवेट- 19 डक
  • माइक एथरटन- 17 डक
  • मार्वन अटापट्टू- 16 डक
  • टॉम लैथम- 15 डक
  • वीरेंद्र सहवाग: 15 डक

न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन

जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की वजह से पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने शानदार गेंदबाजी की है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। उसने 118 रन बनाए हैं।

बुमराह ने इस दौरान तीन विकेट झटके हैं। वहीं आकाश दीप और अंशुल कंबोज को एक-एक सफलता मिली है। हालांकि, ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकल्स ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला है। दोनों के बीच 48 रन की साझेदारी हो चुकी है। निकल्स (55) और फिलिप्स (31) बनाकर खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले KKR में कप्तानी का संकट, ये दो खिलाड़ी रेस में शामिल

यह भी पढ़ें- 'आपके साथ खेलना मेरे लिए खुशी की बात', एमएस धोनी के IPL संन्यास पर सचिन तेंदुलकर ने किया भावुक पोस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।