विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DC vs RCB: जानिए कौन हैं अमेरिका की Tara Norris, जिन्होंने पहले ही मैच में 5 विकेट लेकर RCB की उड़ाई धज्जियां

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 05 Mar 2023 07:39 PM (IST)

Tara Norris महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रनों से करारी ...और पढ़ें

DC vs RCB, Tara Norris Five Wicket Haul
DC vs RCB, Tara Norris Five Wicket Haul

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। DC vs RCB, Tara Norris Five Wicket Haul। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रनों से करारी शिकस्त दी। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 223 रन बनाए।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम 163 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स टीम ने बल्लेबाजी के बाद कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। टीम की तरफ से एसोसिएट नेशन की खिलाड़ी तारा नॉरिस ने टूर्नामेंट का पहला 5 विकेट हॉल लिया और आरसीबी बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई।

DC vs RCB: Tara Norris ने लिया WPL टूर्नामेंट का पहला 5 विकेट हॉल

दरअसल, महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लैनिंग के दमदार अर्धशतक के दम पर टीम को 223 रन का स्कोर खड़ा करने में मदद दी।शेफाली वर्मा ने 45 गेंदों पर 84 और मेग लैनिंग ने 43 गेंदों पर 72 रनों का योगदान दिया। तो वहीं इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम को दिल्ली टीम की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस ने एक के बाद एक झटके दिए।

तारा ने अपने शुरुआती दो ओवरों में ही 4 विकेट लेकर आरसीबी टीम को कमजोर स्थिति में पहुंचा दिया। इन चार विकेटों में आरसीबी की स्टार खिलाड़ी ऐलिस पैरी का विकेट भी शामिल रहा। तारा ने पैरी को बोल्ड करके दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने अपने चार ओवरों में 29 रन देकर 5 विकेट चटकाए। इसके साथ ही  ये टूर्नामेंट का पहला 5 विकेट हॉल भी रहा।

DC vs RCB: जानें कौन है तारा नॉरिस?

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी थी, ऐसा इसलिए क्योंकि महिला प्रीमियर लीग के नियमों के अनुसार कोई भी टीम एक एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी को पांचवें विदेशी खिलाड़ी के रूप में प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। ऐसे में दिल्ली ने अपनी कप्तान मेग लैनिंग, मरिजेन कैप्प, ऐलिस कैप्सी, जेस जोनासन और तारा नॉरिस समेत 5 विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया।

तारा नॉरिस 24 साल की अमेरिका(U.S.A) की खिलाड़ी हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने महिला आईपीएल ऑक्शन में 10 लाख रुपये में खरीदा था और वो महिला प्रीमियर लीग के पहले सीज़न में एकमात्र एसोसिएटेड नेशन की खिलाड़ी है और वो इस लीग में भाग लेने वाली अमेरिका की भी एकमात्र खिलाड़ी हैं। ऐसे में जिस तरह से उन्होंने अपने डेब्यू मैच में परफॉर्म किया उससे हर कोई उनकी तारीफ के पुल बांध रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।