विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संजू के निशाने पर कोहली का विराट 'रिकॉर्ड', T20 क्रिकेट में इतिहास रचने के दहलीज पर सैमसन

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:43 PM (IST)

संजू सैमसन टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं। उन्हें कोहली को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ छह और छक्कों की जरूरत है, जबकि रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं।

संजू सैमसन (फोटो: BCCI)

संजू सैमसन (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब हैं। संजू के निशाने पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड है। संजू इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल की कप्तानी कर रहे हैं। वे टूर्नामेंट में अब तक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं और उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है।

संजू को गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अच्छी शुरुआत मिली। हालांकि, वे शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। सैमसन 44 रन बनाकर आउट हो गए। अब उनसे आगे के मैचों में बड़ी पारी की उम्मीद है। अगर सैमसन आने वाले मुकाबलों में बड़ी पारी खेलते हैं, तो वे कोहली का एक विराट रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।

संजू सैमसन के निशाने पर विराट कोहली का रिकॉर्ड

संजू टी20 क्रिकेट में विराट कोहली को सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ने के बहुत करीब हैं। अगर वे अगले मैच में छह छक्के लगाते हैं, तो वे कोहली को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है। रोहित ने अब तक 568 छक्के ठोके हैं और कोहली 460 सिक्सेस के साथ दूसरे स्थान पर हैं। संजू तीसरे नंबर पर काबिज हैं और बहुत जल्द वे कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक 455 छक्के जड़े हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-

  • रोहित शर्मा - 568
  • विराट कोहली - 460
  • संजू सैमसन - 455
  • सूर्यकुमार यादव - 446
  • अभिषेक शर्मा - 430

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ केरल ने जीता मुकाबला

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ संजू ने 21 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कमाल की पारी खेली और शतक लगाया। उन्होंने 57 गेंदों पर आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी का ही नतीजा था कि टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 268 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

हिमाचल प्रदेश की टीम इस स्कोर का पीछा करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी। इसके साथ केरल की टीम ने मैच को 67 रनों से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में बनाएंगे 500 रन, दिग्‍गज क्रिकेटर ने की भविष्‍यवाणी

यह भी पढ़ें- IND VS NZ: मोहम्मद सिराज दूसरे टेस्ट से भी होंगे बाहर! गुरनूर का हो सकता है डेब्यू, मोर्ने मॉर्कल ने दिए संकेत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।