Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rohit और Yashasvi की जोड़ी ने फ्लॉप खेल के बावजूद रचा इतिहास, Ranji Trophy में 17 साल बाद हुआ ऐसा कमाल

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 11:27 AM (IST)

    रणजी ट्रॉफी 2025 के मैच में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ मुंबई की टीम की तरफ से ओपनिंग करने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जोड़ी मैदान पर उतरी। रोहित और यशस्वी की जोड़ी बल्ले से फेल रही और दोनों ने 4 और 3 रन क्रमश बनाए। इस खराब प्रदर्शन के बावजूद रोहित-यशस्वी की जोड़ी ने इतिहास रच दिया।

    Hero Image
    Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma Yashasvi Jaiswal Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में मुंबई की टीम का सामना जम्मू एंड कश्मीर के साथ खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम की तरफ से ओपनिंग करने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जोड़ी मैदान पर उतरी। रोहित और यशस्वी मैच में बल्ले से रन बनाने में संघर्ष करते नजर आए और दोनों सस्ते में 4 और 3 रन क्रमश: बना चलते बने। यशस्वी और रोहित ने बल्ले से फ्लॉप खेल दिखाया, लेकिन इस दौरान उन्होंने रणजी ट्रॉफी में एक इतिहास भी रच दिया।

    Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

    दरअसल, यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुंबई के लिए पारी का आगाज किया। इस दौरान मैदान पर कदम रखते ही यशस्वी और रोहित की जोड़ी ने इतिहास रच दिया। एक ही रणजी ट्रॉफी टीम के लिए ओपनिंग करने वाली वह पहली सक्रिय भारतीय टेस्ट सलामी जोड़ी बन गई।

    भारतीय टेस्ट टीम में भी रोहित और यशस्वी मैच में ओपनिंग करने उतरते है। अब रणजी ट्रॉफी में भी एक ही टीम की तरफ से ये दोनों खिलाड़ी ओपनिंग करने आए।  रोहित बल्ले से फ्लॉप ही रहे। उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए केवल 3 रन बनाए, जबकि यशस्वी 4 रन बनाकर चलते बने।

    यह भी पढ़ें: Rohit Sharma रणजी ट्रॉफी में 10 साल बाद वापसी पर फेल, बल्ले से निकले केवल 3 रन; यशस्वी का भी बेड़ा गर्क

    रणजी ट्रॉफी मैच में 17 साल बाद खेलने वाले भारत के पहले कप्तान रोहित शर्मा बन गए हैं। इससे पहले आखिरी कप्तान अनिल कुंबले थे, जिन्होंने 2008 में महाराष्ट्र के लिए मैदान में कदम रखा था।

    वहीं, रोहित शर्मा ने आखिरी बार 2015 में रणजी मैच खेला था। उस मैच में यूपी के खिलाफ उन्होंने 113 रनों की शानदार पारी खेली थी।हालांकि, रोहित शर्मा भारत के कप्तान होने के बावजूद मुंबई की टीम की अगुवाई नहीं कर रहे। अंजिक्य रहाणे को मुंबई की टीम का कप्तान बनाया गया है।

    अगर बात करें मैच की तो मुंबई की टीम ने 19 ओवर के खेल तक 7 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल (4), रोहित शर्मा (3), हार्दिक (7), अंजिक्य रहाणे (12), श्रेयस अय्यर (11), शिवम दुबे (0), शम्स मुलानी (0)। क्रीज पर फिलहाल खबर लिखें जाने तक शार्दुल ठाकुर और तनुष कोटियन बैटिंग कर रहे हैं। 

    रणजी ट्रॉफी 2025 में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन

    यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, मोहित अवस्थी, कर्ष कोठारी