Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ind vs Eng: रोहित शर्मा ने एक छक्का लगाकर तोड़ दिया पूर्व कप्तान कपिल देव का यह खास रिकार्ड

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Sat, 28 Aug 2021 12:14 AM (IST)

    रोहित शर्मा ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपनी इनिंग का पहला छक्का लगाते ही कपिल देव से आगे निकल गए। दरअसल भारत की तरफ से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 61 छक्के लगाए थे।

    Hero Image
    रोहित शर्मा ने कपिल देव का रिकार्ड तोड़ दिया (एपी फोटो)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में लंच तक 61 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके व एक छक्का लगाया। ये छक्का लगाते ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव का एक खास रिकार्ड तोड़ दिया और उनसे आगे निकल गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित शर्मा ने तोड़ा कपिल देव का रिकार्ड

    रोहित शर्मा ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अपनी इनिंग का पहला छक्का लगाते ही कपिल देव से आगे निकल गए। दरअसल भारत की तरफ से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 61 छक्के लगाए थे। अब रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 62 छक्के (खबर लिखे जाने तक) लगा दिए। टेस्ट क्रिकेट में  भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा अब चौथे नंबर पर आ गए। 

    भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम पर दर्ज है। उन्होंने कुल 90 छक्के टेस्ट में लगाए थे तो वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर एम एस धौनी हैं जिनके नाम पर कुल 78 छक्के दर्ज हैं। वहीं टेस्ट में 69 छक्के लगाने वाले सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर हैं तो वहीं रोहित अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। कपिल देव इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं। 

    भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाप 5 बल्लेबाज-

    90 - वीरेंद्र सहवाग

    78 - MS Dhoni

    69 - सचिन तेंदुलकर

    62* - रोहित शर्मा

    61 - कपिल देव

    इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्के

    इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं और उनके नाम पर कुल 439 छक्के (खबर लिखे जाने तक) दर्ज हैं। इस मामले में 550 छक्कों के साथ क्रिस गेल पहले नंबर पर तो 476 छक्कों के साथ शाहिद अफरीदी दूसरे नंबर पर हैं। 

    इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाप 5 बल्लेबाज-

    550 - क्रिस गेल

    476 - शाहिद अफरीदी

    439* - रोहित शर्मा

    398 - ब्रेंडन मैकुलम

    359 - MS Dhoni