ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक जड़ा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 55 रन बनाकर नाबाद हैं।

ऋषभ पंत (P.C - BCCI X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बड़ा कारनामा किया है। ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेले के तीसरे दिन अर्धशतक लगाया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 55 रन बनाकर नाबाद है। इस पारी के दौरान ऋषभ पंत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीन हजार रन पूरे कर लिए हैं। ऋषभ पंत के अलावा शुभमन गिल दूसरे भारतीय हैं, जिनके नाम WTC में तीन हजार रन हैं। शुभमन गिल और ऋषभ पंत दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ही तीन हजार रन पूरा करने का कारनामा किया।
WTC में तीन हजार रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बने ऋषभ पंत
ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीन हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। ऋषभ पंत के नाम 43 मैच की 75 इनिंग में 3003 रन हो चुके हैं। विकेटकीपर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के टॉम लैथम हैं। टॉम लैथम के नाम 2979 रन है।
शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत
ऋषभ पंत के पास भारतीय कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ने का मौका है। ऋषभ पंत अगर 13 और रन बना लेते हैं, तो वह भारतीय कप्तान शुभमन गिल (3015) को पीछे छोड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की पहली पारी (368 रन) के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 486 रन लिए हैं। भारतीय टीम की कुल बढ़त 118 रन की हो चुकी है। भारत के लिए केएल राहुल (136) ने शतक जड़ा। उनके अलावा शुभमन गिल (98) और देवदत्त पडिक्कल (80) ने भी दमदार पारी खेली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऋषभ पंत 55 रन और अंशुल कंबोज 00 रन बनाकर नाबाद हैं।