Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs WI W: गजब कारनामा! ऋचा घोष ने सिर्फ 18 गेंद में जड़ी फिफ्टी, तोड़ डाला स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 09:42 PM (IST)

    INDW vs WIW भारतीय महिला टीम की धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने 18 गेंद पर तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह महिला टी20I में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली खिलाड़ी बनीं। वहीं भारत को इस प्रारूप में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाने में मदद की। ऋचा ने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंधाना ने 24 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था।

    Hero Image
    ऋचा घोष ने टी20I में लगाया संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक। फोटो- BCCI

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की ऋचा घोष ने गुरुवार, 19 दिसंबर को महिला टी20I मैच में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऋचा ने महज 18 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की और सोफी डिवाइन और फोएबे लिचफील्ड के रिकॉर्ड की बराबरी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में विंडीज के खिलाफ ऋचा ने धमाकेदार पारी खेली और 3 चौके और 5 छक्के लगाए। ऋचा ने स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। मंधाना ने करीब 5 साल तक यह रिकॉर्ड अपने नाम रखा था। उन्होंने फरवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

    महिला टी20I में सबसे तेज अर्धशतक ( गेंद)

    • सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) 18 गेंद
    • फोएबे लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया) 18 गेंद
    • ऋचा घोष ( भारत) 18 गेंद

    भारत ने महिला टी20I में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर

    ऋचा की सनसनीखेज पारी और मंधाना की शानदार बल्लेबाजी के कारण भारत ने महिला टी20I क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने सिर्फ 47 गेंद पर 77 रन बनाए। मंधाना के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स (28 गेंद पर 39 रन), राघवी बिष्ट (22 गेंद पर नाबाद 31 रन) और ऋचा घोष (21 गेंद पर 54 रन) ने मैच का रुख बदल दिया।

    ऋचा के बल्ले से निकले 5 सिक्स

    भारत ने कुल 7 छक्के लगाए, जिनमें से 5 ऋचा के बल्ले से निकले। विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज आलिया एलेने के खिलाफ छक्का लगाने की कोशिश में अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गईं। भारत ने सीरीज के पहले टी20 मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। उस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ महिला टी20 मैच में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था।

    भारत के कब-कब बनाया टी20I में बड़ा स्कोर

    पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने पर, उस मैच में भारत ने चार विकेट पर 195 रन बनाए, जो नवंबर 2019 में ग्रॉस आइलेट में चार विकेट पर 185 रन के स्कोर से आगे निकल गया। भारत ने अपना तीसरा सबसे बड़ा टी20 टीम स्कोर भी बनाया। भारत ने यूएई के खिलाफ अपना पिछला सर्वोच्च स्कोर 201/5 बनाया। यह स्कोर इस साल की शुरुआत में एशिया कप में बनाया गया था। 2018 में, उन्होंने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 198 रन भी बनाए थे।