विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranji Trophy: साई किशोर ने हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:37 PM (IST)

रणजी ट्रॉफी में कप्तान आर साई किशोर ने उत्तराखंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली और कुल 10 ...और पढ़ें

साई किशोर (फोटो: TNCA)

साई किशोर (फोटो: TNCA)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कप्तान आर साई किशोर ने उत्तराखंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की और हैट्रिक अपने नाम की। उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ दूसरी पारी में ये कारनामा किया। इस सीजन की ये दूसरी हैट्रिक है, इससे पहले मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने भी ये कारनामा किया था। साई किशोर की कमाल गेंदबाजी के दम पर तमिलनाडु ने जीत हासिल की।

साई किशोर ने पहली पारी में भी चार विकेट लिए थे और इस मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट अपने नाम किए। उनकी धारदार गेंदबाजी के दम पर तमिलनाडु ने मैच को पारी और 66 रनों से अपने नाम कर लिया। वे रणजी में तमिलनाडु के लिए हैट्रिक लेने वाले आठवें गेंदबाज बने हैं।

आर साई किशोर ने ली हैट्रिक

चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साई किशोर ने अपनी घातक गेंदबाजी से उत्तराखंड के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। साई किशोर ने पहली पारी में 4 विकेट लिए, जिससे लेफ्ट आर्म स्पिनर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए। इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट झटके, जिसमें हैट्रिक भी शामिल रही। वे रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले तमिलनाडु के आठवें गेंदबाज बने हैं। ये उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहला 10 विकेट हॉल है।

तमिलनाडु ने जीता मुकाबला

मैच में उत्तराखंड की टीम पहली पारी में 134 रनों पर सिमट गई। अवनीश सुधा ने सबसे अधिक 54 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। मयंक मिश्रा ने 33 रनों की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी आउट हो गए। तमिलनाडु के लिए गुरजपनीत सिंह और साई किशोर ने चार-चार विकेट लिए।

तमिलनाडु ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए प्रदोश रंजन पॉल (136) के शतक और बाबा इंद्रजीत (77) के अर्धशतक के दम पर 313 रन बनाए। इसके जवाब में दूसरी पारी में उत्तराखंड की टीम 113 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ साई किशोर की कप्तानी वाली टीम ने मैच को पारी और 66 रनों से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार के पास वापसी पर होगा इतिहास रचने का मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ निशाने पर होंगे ये रिकॉर्ड्स

यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू करने वाले क्रिकेटर ने चोट के कारण लिया संन्यास, फिर एक्टिंग का किया रुख; बिग बॉस तक में आ चुका है नजर