UAE vs AFG: जो Gayle-Rohit भी नहीं कर सके वो कारनामा यूएई के बल्लेबाज ने कर दिखाया, छक्कों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में मुहम्मद वसीम ने अपनी 53 रन की पारी के दौरान 4 चौके और तीन छक्के जमाए। इन तीन सिक्स के साथ ही साल 2023 में वसीम ने छक्कों का शतक भी पूरा किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में वसीम एक साल में 100 सिक्स लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Muhammad Waseem Sixes World Record: अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में मुहम्मद वसीम ने वो कारनामा कर डाला है, जो आजतक वर्ल्ड क्रिकेट में कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है। यूएई के कप्तान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर 53 रन की आतिशी पारी खेली, जिसके दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 166 रन लगाए।
मुहम्मद वसीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में मुहम्मद वसीम ने अपनी 53 रन की पारी के दौरान 4 चौके और तीन छक्के जमाए। इन तीन सिक्स के साथ ही साल 2023 में वसीम ने छक्कों का शतक भी पूरा किया। इंटरनेशनल क्रिकेट में वसीम एक साल में 100 सिक्स लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वसीम से पहले यह कारनामा आजतक कोई भी बैटर नहीं कर सका है। वसीम ने इस साल 101 छक्के लगाए हैं।
Muhammad Waseem becomes the FIRST player to hit 100 international sixes in a year.
Most sixes in a year
101 - Muhammad Waseem🇦🇪 in 2023
80 - Rohit Sharma🇮🇳 in 2023
78 - Rohit Sharma🇮🇳 in 2019
74 - Rohit Sharma🇮🇳 in 2018
74 - Suryakumar Yadav🇮🇳 in 2022
65 - Rohit Sharma🇮🇳 in 2017… pic.twitter.com/jrIZcFuljN
— Kausthub Gudipati (@kaustats) December 31, 2023
बहुत पीछे रोहित शर्मा
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है। हिटमैन ने साल 2023 में अब तक कुल 80 सिक्स लगाए हैं। वहीं, साल 2019 में भी रोहित के बल्ले से 78 सिक्स निकले थे। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 74 छक्के जमाए थे।
यूएई ने खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 166 रन लगाए हैं। टीम को कप्तान वसीम और आर्यन लकरा ने दमदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 8.3 ओवर में 72 रन जोड़े। वसीम ने 32 गेंदों पर 53 रन जड़े, तो आर्यन ने 47 गेंदों में 3 चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। हालांकि, इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद यूएई के बाकी बल्लेबाजों ने अफगानी गेंदबाजों के आगे आसानी से सरेंडर कर दिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।