विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर-1; रिटायरमेंट के 18 महीने बाद भी टॉप-3 में रोहित शर्मा

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:13 AM (IST)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। पंत ने शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में 23 रनों की पारी में एक छक्का लगाते ही बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया।

स्टोक्स ने कुछ ही महीने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। वो अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं 18 महीने पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1- ऋषभ पंत- भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 44 मैचों में अब तक 89 छक्के जड़ चुके हैं। उन्होंने 43.04 की औसत से 3099 रन बनाए हैं।

2- बेन स्टोक्स- इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स अब इस सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। स्टोक्स ने 64 मैचों में 88 छक्के लगाए हैं। उन्होंने डब्ल्यूटीसी में 3857 रन भी बनाए।

3- रोहित शर्मा- टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज ने 18 महीने पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बावजूद, वो तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने 40 मैचों में 56 छक्के ठोके थे। वहीं उनके बल्ले से 2716 रन निकले।

4- शुभमन गिल- भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। गिल ने 44 मैचों में 48 छक्के लगाए हैं। वहीं उनके नाम कुल 3032 रन है।

5- यशस्वी जायसवाल- टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल 32 मैचों में 45 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 2673 रन भी बनाए हैं।

6- हैरी ब्रूक- इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। ब्रूक अब तक 37 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 44 छक्के आए हैं। वहीं अब तक वो 3214 रन बना चुके हैं।

7- रवींद्र जडेजा- भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम भी इस खास लिस्ट में शामिल है। जडेजा ने 50 मैचों में 42 छक्के जड़े हैं। वहीं उनके बल्ले से 2675 रन आए।

यह भी पढ़ें- Ind vs NZ 2nd Test, Day 3 Live Score: भारत का 9वां विकेट गिरा, गुरनूर बराड़ लौटे पवेलियन

यह भी पढ़ें- ILT20 2026: सुपर ओवर में रोमांच की सारी हदें हुई पार, आखिरी गेंद तक गया मैच; निकोलस पूरन ने इस तरह MI को दिलाई जीत-VIDEO

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।