विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच सब पीछे छूटे; मिचेल मार्श ने शतकीय पारी से बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:56 PM (IST)

मिचेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ 57 बॉल में 119 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में नौ चौके और नौ छक्के शामिल थे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में धमाकेदार शतक लगाया। मार्श के शतक के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में टी-20 सीरीज गंवा दी। मार्श ने इस शतकीय पारी से कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं।

मिचेल मार्श ने 57 बॉल में 119 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में नौ चौके और नौ छक्के शामिल थे। मिचेल मार्श के नौ छक्के इंग्लैंड के खिलाफ किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की तरफ से लगाए गए छक्कों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। 2013 में साउथेम्प्टन में 14 छक्के लगाने वाले आरोन फिंच इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

मार्श ने डेविड वॉर्नर- आरोन फिंच को पीछे छोड़ा

मिचेल मार्श ने अपनी पारी में कुल नौ छक्के लगाए। मार्श के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 130 छक्के हो चुके हैं। वह ग्लेन मैक्सवेल (150) के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आरोन फिंच (125) और डेविड वॉर्नर (122) को पीछे छोड़ दिया है।

जोश इंग्लिस के बाद ऐसा करने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई

मिचेल मार्श तीनों इंटरनेशनल फॉर्मेट में एक से ज़्यादा शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। मार्श से पहले जोश इंग्लिस ने सिर्फ यह कारनामा किया था।

इसके अलावा वह T20I में कप्तान के तौर पर दो शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने हैं। कप्तान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन फिंच और शेन वॉटसन के नाम एक-एक शतक है।

ऑस्ट्रेलिया को सात रन से मिली हार

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में सात रन से जीत दर्ज कर टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया। पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 3-1 की अजेय बढ़त मिल गई है।

 

यह भी पढ़ें- साउथ एशिया ने जीता पहला 'टेस्ट ट्वेंटी' खिताब, विराट कोहली के भांजे ने गेंद से किया कमाल

यह भी पढ़ें- मिचेल मार्श का तूफानी शतक 'बेकार', आखिरी ओवर में इंग्लैंड ने पलटी बाजी;सीरीज पर भी किया कब्जा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।