Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC Trophies: आईसीसी की ट्रॉफी सबसे ज्यादा किस टीम ने उठाई? क्या साउथ अफ्रीका ने जीता खिताब? देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 01:33 PM (IST)

    ICC Trophies Winner आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर हो रहा है। इस मैच के तीन दिन का खेल खत्म हो चुका हैं और आज यानी चौथे दिन हर हाल में नतीजा आने वाला है। साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने के करीब है।

    Hero Image
    किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीती है आईसीसी ट्रॉफी?(Teams who win most ICC Trophies)

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Most ICC Trophies won by Australia: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर हो रहा है।

    इस मैच के तीन दिन का खेल खत्म हो चुका हैं और आज यानी चौथे दिन हर हाल में नतीजा आने वाला है। साउथ अफ्रीका (South Africa Cricket Team) की टीम ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के खिलाफ जीत हासिल कर इतिहास रचने के करीब है। वहीं, कंगारू टीम अपनी पूरी कोशिश करेगी कि वह अफ्रीका को जीतने में कामयाब न होने दें। साउथ अफ्रीका की टीम जीत से 69 रन की दूरी पर है और उनके पास 8 विकेट बाकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीसरे दिन स्टंप्स तक अफ्रीका का स्कोर 213/2 रहा। क्रीज पर एडेन मार्करम (102*) और टेम्बा बावुमा (65*) रन पर मौजूद हैं। अगर अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल का ये मैच जीत लेती है तो वह 27 साल से लगे 'चोकर्स' के दाग को अपने माथे से मिटा लेंगी। ऐसे में आज जानते हैं आईसीसी ट्रॉफी किस देश ने सबसे ज्यादा बार जीती है?

    किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीती है आईसीसी ट्रॉफी?(Teams who win most ICC Trophies)

    टीम/ देश कुल आईसीसी ट्रॉफी आईसीसी विश्व कप आईसीसी टी20 विश्व कप आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    1.ऑस्ट्रेलिया

    10 

     6 बार (1987, 1999,2003, 2007, 2015, 2023) 1 बार (2021)  2 बार (2006,2009) 1 (2021-2023 चक्र )

    2. भारत

     7 2 बार (1983, 2011) 2 बार (2007, 2024) 3 बार (2002 संयुक्त रूप से, 2013, 2025) 0

    3. वेस्टइंडीज

    5 2 बार (1975, 1979) 2 बार (2012, 2016) 1 बार (2004) 0

    4. पाकिस्तान

    1 बार (1992) 1 बार (2009) 1 बार (2017) 0
    5. श्रीलंका 3 1 बार (1996) 1 बार (2014) 1 बार (2002 संयुक्त रूप से)

     0

    6. इंग्लैंड 3 1 बार 

    (2019)

    2 बार (2010, 2022) 0 0
    7. न्यूजीलैंड 2 0 0 1 बार (2000) 1 बार (2019-2021)
    8.साउथ अफ्रीका 1 0 0 1 बार (1998) 0

    यह भी पढ़ें: WTC Final 2025 जीतने की दहलीज पर South Africa, 27 साल से लगा 'चोकर्स' का दाग हटेगा?

    27 साल से ICC Trophy नहीं जीत सकी अफ्रीकी टीम

    साउथ अफ्रीका की टीम को अक्सर बड़े टूर्नामेंट्स में हाई-प्रेशर मुकाबलों के दौरान बिखर जाने की वजह से 'चोकर्स' का टैग दिया जाता है। साल1998 में ढाका में आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी (इसका नाम बाद में चैंपियंस ट्रॉफी रख दिया गया था) जीतने के बाद से वह (South Africa ICC Trophy win in 1998) किसी भी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत पाई हैं।