विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया को मिला रफ्तार का नया 'सौदागर', डेब्यू पर 6 विकेट लेकर 38 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:28 PM (IST)

ऑस्ट्रेलियाई युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन ने अपने पदार्पण मैच में ही इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में ही गेंद से कहर बरपा दिया और छह विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ उन्होंने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बियर्डमैन की पेस के आगे सरेंडर कर दिया। पूरी इंग्लिश टीम 131 रनों पर सिमट गई।

महली पहले ऐसे ऑस्ट्रेलिया पुरुष तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में डेब्यू पर छह विकेट अपने नाम किए हैं। ग्लेन मैक्गार्थ, मिचेल स्टार्क और ब्रेट ली जैसे दिग्गज भी ऐसा कारनामा नहीं कर सके थे। उन्होंने पर्थ में कहर बरपाती गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाज उन्हें समझ नहीं सके। छह विकेट लेकर महली ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

महली बियर्डमैन ने रचा इतिहास

महली बियर्डमैन ने डेब्यू पर कमाल की बॉलिग की। उन्होंने 7.4 ओवरों में 24 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान बियर्डमैन ने एक मेडन ओवर भी डाला। वे ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में डेब्यू पर छह विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। महली ने इसी के साथ 38 सालों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। उन्होंने टोनी डोडेमेड का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिनके नाम अब तक डेब्यू पर सबसे बेहतरीन स्पेल करने का रिकॉर्ड था।

टोनी ने 1988 में पर्थ में ही खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डोडेमेड ने पंजा खोला था। उन्होंने 7.2 ओवर में 21 रन खर्च कर पांच विकेट अपने नाम किए थे। अब उनके इस रिकॉर्ड को बियर्डमैन ने अपने नाम कर लिया है। महली का ये वनडे में डेब्यू पर दुनिया का चौथा सबसे बेहतरीन आंकड़ा है। स्कॉटलैंड के चार्ली कैसेल, साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा और वेस्टइंडीज के फिदेल एडवर्ड्स ने ही उनसे बेहतर आंकड़े डेब्यू पर दर्ज किए हैं।

इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। पूरी इंग्लिश टीम मात्र 131 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने नाबाद 29 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए बियर्डमैन के अलावा स्पेंसर जॉनसन ने तीन और जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे वनडे में भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 'रो-को' के साथ 16 सालों बाद हुआ ऐसा

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: 39 साल के रोहित शर्मा ने दिखाई 'चीते' जैसी फुर्ती, हवा में डाइव लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच - Video

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।