Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जूही चावला की बेटी संभालेंगी KKR की कमान, प्रीति जिंटा के साथ लगा चुकी हैं बोली

    By Vikash GaurEdited By:
    Updated: Thu, 18 Jul 2019 09:23 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता IPL फ्रेंचाइजी KKR की कमान संभाल सकती हैं। जाह्नवी ने एक बार किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिं ...और पढ़ें

    Hero Image
    जूही चावला की बेटी संभालेंगी KKR की कमान, प्रीति जिंटा के साथ लगा चुकी हैं बोली

    नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैनेजमेंट में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केकेआर के को-ओनर जय मेहता और जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता इस आइपीएल फ्रेंचाइजी की कमान संभाल सकती हैं। केकेआर अब मुंबई इंडियंस की राह पर चल पड़ने को तैयार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, मुंबई इंडियंस रिलायंस ग्रुप की फ्रेंचाइजी और इसे मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी अपनी मां नीता अंबानी के साथ लीड करते नज़र आते हैं। ऐसा ही कुछ फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स भी कर सकती है और जाह्नवी मेहता के हाथ में केकेआर की कमान थमा सकती है, जो इस फ्रेंचाइजी में काफी एक्टिव नज़र आती हैं।

    दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम केकेआर को अब जाह्नवी मेहता पर भरोसा जताना है, क्योंकि जाह्नवी अभी 18 साल हैं, जो टीम की फंक्शनिंग में काफी अहम भूमिका अदा करती आ रही हैं। जाह्नवी मेहता कुछ ही साल पहले प्लेयर ऑक्शन के समय लाइमलाइट में आई थीं। उस दौरान उन्होंने बहुत ही आक्रामकता से किंग्स इलेवन पंजाब की सहमालिक प्रीति जिंटा के साथ बोली पर बोली लगाई थी।

    कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि युवा ट्रेंड फ्रेश एनर्जी लाता है। आकाश अंबानी की उपस्थिति मुंबई इंडियंस के लिए काफी मायने रखती है, क्योंकि वे युवा हैं और टीम के साथ खड़े नज़र आते हैं। युवा की नए आइडिया लाते हैं। यही वजह है मुंबई इंडियंस आज इतनी सक्सेजफुल है। बता दें कि मुंबई अब तक सबसे ज्यादा चार खिताब अपने नाम कर चुकी है।  

    केकेआर से फिर जुड़े बेलिस और मैक्कलम

    कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी आइपीएल 2020 के लिए तमाम बदलाव कर रही है। हाल ही में जैक कैलिस ने भी टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दिया था, जो साल 2011 से ही टीम के साथ थे। यहां तक कि साइमन कैटिच ने भी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया। इनकी जगह ट्रेवर बेलिस टीम के साथ जुड़े हैं, जो साल 2012 और 2014 में टीम को खिताब दिला चुके हैं।

    ट्रेवर बेलिस अभी तक इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़े थे और टीम ने वर्ल्ड कप 2019 का खिताब जीता। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपरओवर में हराकर ये खिताब अपने नाम किया। इतना ही नहीं, बेलिस 2007 से 2011 तक श्रीलंकाई टीम के हेड कोच रहे हैं। दोनों बार श्रीलंकाई टीम साल 2007 और 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। इनके अलावा मैक्कलम भी टीम के साथ जुड़ गए हैं।