विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए जयदेव उनादकट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में लिखा नया इतिहास

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:45 AM (IST)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए टी20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया।

जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास

जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में खेलते हुए टी20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया है। 11 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उनादकट ने 40 रनों की पारी खेली। टी20 क्रिकेट में 11 नंबर पर खेलते हुए किसी भी बल्लेबाज द्वारा ये सबसे बड़ी पारी है।

उनादकट ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के डैनी ब्रिग्स का रिकॉर्ड तोड़ा। ब्रिग्स ने साल 2020 में बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते हुए 35 रन बनाकर ये रिकॉर्ड हासिल किया था, जिसे अब उनादकट ने तोड़ दिया है।

उनादकट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हुए मैच में उनादकट की टीम तमिलनाडु के खिलाफ 193 रनों का पीछा कर रही थी। सौराष्ट्र ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 93 रन पर ही 9 विकेट गंवा दिए थे।

इसके बाद उनादकट 11 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 40 रनों की पारी खेली और चेतन साकरिया के साथ 10वें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। हालांकि, वो टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।

उनादकट से पहले भारत के लिए 11 नंबर पर टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड मुनाफ पटेल के नाम था। पटेल ने साल 2009 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 23 रनों की पारी खेली थी।

वहीं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ये रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पंजक जसवाल और प्रशांत सोलंकी के नाम था। दोनों ने ही अपने-अपने राज्स के लिए 23-23 रनों की पारी खेली थी।

सौराष्ट्र ने 38 रनों से मैच गंवा दिया। मगर उनादकट ने इतिहास रच दिया। उनादकट ने 11 नंबर पर खेलते हुए किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ी पारी खेल दी।

टी20 मैच में नंबर 11 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी

रन

टीम

विरोधी टीम

मैदान

साल

जयदेव उनादकट

40

सौराष्ट्र

तमिलनाडु

इंदौर

2026

डैनी ब्रिग्स

35*

एडिलेड स्ट्राइकर्स

होबार्ट हरिकेन्स

होबार्ट

2020

डोमिनिक ड्रेक्स

34*

सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स

बारबाडोस ट्राइडेंट्स

बैसेटेरे

2019

खालिद अहमदी

31*

बेल्जियम

माल्टा

मार्सा

2021

मुजीब उर रहमान

27

ब्रिस्बेन हीट

एडिलेड स्ट्राइकर्स

ब्रिस्बेन

2018

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।