'हमारे लिए एक खराब दिन था', श्रीलंका-ए के खिलाफ सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद बोले कप्तान तिलक वर्मा
श्रीलंका-ए के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के बाद कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि 20 ओवर के बाद विकेट धीमा होने से भारत बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

तिलक वर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका-ए के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मिली शर्मनाक हार के बाद तिलक वर्मा का कहना है कि 20 ओवर के बाद विकेट धीमा हो गया था, जिसकी वजह से भारत अधिक बड़ा स्कोर नहीं बना सका। तिलक ने ये भी माना कि टीम ने लगातार विकेट गंवाए, जिससे रन गति धीमी हो गई। श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत के गेंदबाज 317 रन डिफेंड नहीं कर पाए।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 317 रन बनाए थे, जिसे श्रीलंका ने 41.3 ओवरों में हासिल कर लिया। श्रीलंकाई टीम ने एक भी मैच हारे बिना फाइनल में जगह बनाई है। मुकाबले में हार के बाद कप्तान तिलक ने इसकी वजह बताई है। उन्होंने पिच को भी दोषी ठहराया है।
तिलक वर्मा ने बताया हार का कारण
श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद तिलक ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि 320-330 का स्कोर अच्छा था। 20 ओवर के बाद विकेट में थोड़ा बदलाव आया। पहले 20 ओवर तक गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आ रही थी लेकिन उसके बाद ऐसा नहीं हुआ। हमने बीच में लगातार विकेट गंवाए और फिर तनुष-शाहबाज ने अच्छी बैटिंग की और 318 रन बोर्ड पर लगाए।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाजी में पहले 15 ओवर बहुत कठिन रहे। अगर हम उन्हें 6 रन प्रति ओवर पर रोक सकते, तो ये हमारे लिए अच्छा होता। यही हमारा प्लान था लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।"
हमारे लिए एक खराब दिन था: तिलक
भारतीय कप्तान ने कहा, श्रीलंका के ओपनर्स को इसका श्रेय जाता है, "उन्होंने अच्छा खेल दिखाया। मैं उस समय सभी गेंदबाजों को ट्राई कर रहा था लेकन हमारे लिए एक खराब दिन था। ठीक है, ये बस हमारे लिए एक खराब दिन था और श्रीलंका को इसका श्रेय जाता है।"
श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह
भारत-ए के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत के बाद श्रीलंका ने फाइनल में जगह बना ली है। अब उनका फाइनल में मुकाबला बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान मैच के विजेता से होगा।
यह भी पढ़ें- IND-A vs SL-A: भारत की हार के 5 'विलेन', जिनकी गलतियों से हाथ से फिसला फाइनल का टिकट
यह भी पढ़ें- IND-A vs SL-A: गेंदबाजों ने डुबोई टीम इंडिया की 'लुटिया', श्रीलंका ने भारत को हराकर तोड़ा चैंपियन बनने का सपना
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।