Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    U 19 विश्व कप जीतकर भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कोई नहीं कर सका ऐसा

    By Pradeep SehgalEdited By:
    Updated: Sun, 04 Feb 2018 11:59 AM (IST)

    ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में मात देकर भारतीय टीम ने एक विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    U 19 विश्व कप जीतकर भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कोई नहीं कर सका ऐसा

    नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। अंडर 19 विश्व कप 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 216 रन बनाए और भारतीय बल्लेबाज़ों ने 217 रन की चुनौती का पीछा 38.5 ओवरों में 02 विकेट खोकर ही कर दिया। फाइनल मुकाबले में भारत की तरफ से मनजोत कालरा ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को चैंपियन बना दिया। इस विश्व कप को जीतते ही भारत ने एक विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

    विश्व क्रिकेट ये चौथा मौका रहा जब भारतीय टीम ने अंडर 19 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई। भारतीय टीम अब इस खिताब को सबसे ज़्यादा बार जीतने वाली टीम भी बन गई है। 2018 से पहले भारत ने मुहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008) और उन्मुक्त चंद (2012) की कप्तानी मे ये खिताब अपने नाम किया था। भारत क बाद सबसे ज़्यादा बार अंडर 19 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन बार इस ट्रॉफी को उठाया है। ऑस्ट्रेलिया ने 1988, 2002 और 2010 में विश्व कप खिताब जीता था।

    यहां भी कोई नहीं भारत से आगे

    अंडर 19 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया सबसे ज़्यादा फाइनल खेलने वाली टीम बन गई है। भारतीय टीम ने 6 बार अंडर 19 विश्व कप का फाइनल खेला है। 2000, 2006, 2008, 2012, 2016 और 2018 में इस टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय किया है। भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में ये खिताब अपने नाम किया। 2006 और 2016 में टीम इंडिया फाइनल में तो पहुंची थी, लेकिन वो इस ट्रॉफी को नहीं उठा पाई थी। भारत को बाद पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा बार खिताबी मुकाबले खेले हैं। इन दोनों टीमों ने पांच-पांच बार अंडर 19 विश्व कप फाइनल में शिरकत की है।

    ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में सिर्फ भारत ने ही हराया

    इस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देने वाला एकलौता देश भारत ही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो बार अंडर 19 विश्व कप का खिताब मुकाबला खेला गया है और दोनों ही बार टीम इंडिया ने कंगारुओं को धूल चटाकर ट्रॉफी अपने नाम की है। 2018 से पहले 2012 में भी इन दोनों टीमों का सामना अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में हुआ था। उस मुकाबले में भारत ने कंगारुओं को 6 विकेट से मात देकर विश्व कप जीत लिया था। वो पहला मौका था जब किसी टीम ने अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।

    क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

    अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें