Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2020 Purple Cap पर तूफानी गेंदबाज ने जमाया कब्जा, लेकिन नहीं जिता पाए ट्रॉफी

    IPL Purple Cap Winners List इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का समापन सकुशल हो गया है। मुंबई इंडियंस ने आइपीएल का पांचवां खिताब जीतकर इतिहास रचा है जबकि तमाम खिलाड़ी ने अपने आप में इतिहास रचा है और नए-नए रिकॉर्ड बनाए।

    By Vikash GaurEdited By: Updated: Wed, 11 Nov 2020 12:18 AM (IST)
    IPL 2020 में कगिसो रबादा ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।

    नई दिल्ली, जेएनएन। IPL Purple Cap Winners List: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का समापन मंगलवार 10 नवंबर को सकुशल हो गया। मुंबई इंडियंस ने आइपीएल का पांचवां खिताब जीता। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 5 विकेट से हराया और खिताब अपने नाम किया। मुंबई ने पांचवीं बार ट्रॉफी जीती है, जबकि अन्य टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके दम पर उन्होंने अवॉर्ड जीते हैं। ऐसा ही एक अवॉर्ड आइपीएल में पर्पल कैप अवॉर्ड है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL के हर सीजन में उस खिलाड़ी को पर्पल कैप अवॉर्ड मिलता है, जिसने सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हों। इस बार आइपीएल के फाइनल में पहली बार पहुंचने वाली टीम के अहम सदस्य कगिसो रबादा ने ये खिताब अपने नाम किया है। कगिसो रबादा ने आइपीएल के 13वें सीजन में दमदार प्रदर्शन कर दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक का सफर तय कराया, लेकिन वे टीम को खिताबी जीत नहीं दिला सके। हालांकि, वे इस अवॉर्ड को पाकर जरूर खुश रहेंगे।

    IPL 2020 में कगिसो रबादा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने फाइनल समेत कुल 17 मैच खेले, जिनकी सभी पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की। रबादा ने 65.4 ओवर फेंके, 548 रन खर्च किए और 30 विकेट अपने नाम किए। दो बार कगिसो रबादा आइपीएल 2020 में 4-4 विकेट लेने में सफल रहे। इसी के दम पर उन्होंने ये खिताब जीता है। उनके बाद दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने 15 मैचों की 15 पारियों में 60 ओवर गेंदबाजी की और कुल 27 विकेट चटकाए।

    IPL Purple Cap Winners list

    2020 - कगिसो रबादा (दिल्ली कैपिटल्स)

    2019 - इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स)

    2018 - एंड्रयू टाय (किंग्स इलेवन पंजाब)

    2017 - भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)

    2016 - भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)

    2015 - ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स)

    2014 - मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स)

    2013 - ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स)

    2012 - मोर्ने मोर्कल (दिल्ली डेयरडेविल्स)

    2011 - लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)

    2010 - प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स)

    2009 - आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स)

    2008 - सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स)