IPL auction 2022: शिखर धवन को पंजाब ने इतने करोड़ में खरीदा, राजस्थान के हुए आर अश्विन
IPL auction 2022 पिछले सीजन यानी साल 2021 तक वो दिल्ली के पास थे लेकिन इस सीजन में वो अब पंजाब के हो गए। हालांकि दिल्ली ने भी उनके लिए बोली लगाई लेकिन वो पंजाब को पीछे नहीं छोड़ पाए।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। IPL auction 2022: भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का नाम आइपीएल 2022 मेगा आक्शन में सबसे पहले नंबर पर था और उनके नाम पर जमकर बोली लगाई गई। इस बोली में पंजाब ने बाजी मारी और उन्हें 8 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीद लिया। पिछले सीजन यानी साल 2021 तक वो दिल्ली के पास थे, लेकिन इस सीजन में वो अब पंजाब के हो गए। हालांकि दिल्ली ने भी उनके लिए बोली लगाई, लेकिन वो पंजाब को पीछे नहीं छोड़ पाए। शिखर धवन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था और वो 10 मार्की खिलाड़ियों में शामिल किए गए थे।
शिखर धवन की बात करें तो वो अब पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। शिखर धवन का आइपीएल करियर काफी शानदार रहा है और उन्होंने अब तक इस लीग में 192 मैचों में 34.84 की औसत से 5784 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 44 अर्धशतक शामिल है। आइपीएल के इन मैचों में धवन ने अब तक 654 चौके और 124 छक्के लगाए हैं।
Congratulations to @SDhawan25 #TATAIPLAuction @TataCompanies pic.twitter.com/8LepZC7F2R
— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2022
वहीं पिछले सीजन में दिल्ली का हिस्सा रहे आर अश्विन इस बार अब राजस्थान रायल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अश्विन का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये थे और वो 5 करोड़ रुपये में बिके। अब अश्विन और जोस बटलर राजस्थान के लिए एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे।
Congratulations @ashwinravi99 on being a part of @rajasthanroyals #TATAIPLAuction @TataCompanies pic.twitter.com/hxXN8g8Nmv
— IndianPremierLeague (@IPL) February 12, 2022
आर अश्विन के अब तक के आइपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 167 मैचों में 145 विकेट लिए हैं। इन मैचों में उनका औसत 27.80 तो वहीं इकोनामी रेट 6.91 का रहा है। आइपीएल में उनका बेस्ट प्रदर्शन 34 रन देकर 4 विकेट रहा है तो वहीं चार विकेट हाल उन्होंने एक बार लिया है।
मार्की सेट के 10 खिलाड़ियों की लिस्ट
शिखर धवन- (2 करोड़) 8.25 करोड़ -पंजाब
आर अश्विन (2 करोड़) 5 करोड़ - राजस्थान
पैट कमिंस (2 करोड़) 7.25 करोड़ कोलकाता
कगिसो रबादा (2 करोड़) 9.25 करोड़ पंजाब
ट्रेंट बोल्ट (2 करोड़) 8 करोड़ राजस्थान
श्रेयस अय्यर (2 करोड़) 12.25 करोड़ कोलकाता
मोहम्मद शमी (2 करोड़) 6.25 करोड़ गुजरात
फाफ डु प्लेसिस (2 करोड़) 7 करोड़ आरसीबी
क्विंटन डिकाक (2 करोड़) 6.75 लखनऊ
डेविड वार्नर (2 करोड़) 6.26 करोड़
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।