Move to Jagran APP

IPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान, Dhoni-Rohit के अलावा यह भारतीय खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल

आईपीएल के इतिहास में अभी तक 6 कप्तान हुए हैं जिन्होंने खिताब जीता है। पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने पांच बार खिताब जीता है। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarPublished: Sat, 18 Mar 2023 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2023 03:46 PM (IST)
IPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान, Dhoni-Rohit के अलावा यह भारतीय खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल
आईपीएल इतिहास में सफल कप्तानों की लिस्ट। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में कप्तान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि टी20 में खेल बहुत जल्दी बदलता है। हालांकि, इतने बड़े टूर्नामेंट में टीम की अगुआई करना आसान काम नहीं है। यदि कोई खिलाड़ी कप्तान के रूप में प्रदर्शन करने में विफल रहता है तो फ्रेंचाइजी भी उसे अधिक समय नहीं देती हैं। ऐसे कुछ क्रिकेटर हुए हैं, जिन्होंने अपने लगातार प्रदर्शन के कारण लंबे समय तक टीम की कप्तानी की है। आज हम आईपीएल इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तानों के बारे में चर्चा करेंगे।

loksabha election banner

1. रोहित शर्मा ( Rohit Sharma)

आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम शामिल है। रोहित शर्मा कप्तान के रूप में 8 साल में 5 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा 2013 से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने कप्तान के रुप में 143 आईपीएल मैच खेले हैं। रोहित ने इस दौरान 79 मैच जीते। साथ ही 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस को आईपीएल का चैंपियन बनाया है। रोहित के जीत का प्रतिशत 56.64 है।

2. महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni)

दूसरे नंबर पर एमएस धोनी का नाम आता है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। इसके अलावा वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के भी कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने साल 2010, 2011, 2018 और 2021 में अपनी कप्तानी से CSK के लिए 4 आईपीएल ट्राफियां जीतीं हैं। कुल मिलाकर, धोनी ने 210 मैचों में कप्तानी की और उनमें से 123 में जीत हासिल की है। उनका विनिंग प्रतिशत 58.85 का है। 2016 और 2020 और 2022 के सीजन को छोड़कर, उन्होंने सभी सीजन में अपनी टीम को आईपीएल प्लेऑफ तक पहुंचाया।

3. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)

तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर मौजूद हैं। गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स ( अब दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की है। एक कप्तान के रुप में गंभीर ने 2009 से 2018 तक 129 मैच खेले हैं। इनमें वह 71 मैच जीत पाने में सफल हुए। इनका विनिंग प्रतिशत 55.42 रहा। गंभीर ने अपनी कप्तानी में KRR को 2 बार 2012, 2014 में आईपीएल का खिताब जिताया है।

4. शेन वॉर्न (Shane Warne)

इस लिस्ट में शेन वॉर्न का स्थान चौथे स्थान पर है। वॉर्न ने 2008 से 2011 तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की। शेन वॉर्न ने 55 मैचों से 30 मैच जीते। उनका जीत का प्रतिशत 55.45 का रहा। इसके अलावा 2008 में आईपीएल उद्घाटन का खिताब भी जीता था।

5. एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist)

गिलक्रिस्ट ने 2008 से 2013 तक आईपीएल में दो टीमों का नेतृत्व किया। पहले वह डेक्कन चार्जर्स के कप्तान रहे। इसके बाद वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के कप्तान रहे। एक कप्तान के रूप में एडम गिलक्रिस्ट ने 74 मैच खेले और 35 मैच में जीत हासिल की। उनका विनिंग प्रतिशत 47.29 का रहा। गिलक्रिस्ट ने अपनी ही कप्तानी में साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स को खिताब जिताया था। इन सबके अलावा डेविड वॉर्नर ने अपनी कप्तानी में 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल का खिताब दिलाया है।

यह भी पढ़ें- Highest Run Chase in IPL: राजस्थान रॉयल्स ने तोड़ा है अपना ही रिकॉर्ड, पढ़ें 5 हाईएस्ट रन चेज के बारे में

यह भी पढ़ें- IPL 2023: आईपीएल इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 5 टीमें, जानें CSK और RCB किस नंबर पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.