IPL 2023 Auction Updates: आईपीएल 2023 की नीलामी खत्म, सबसे महंगे बिके सैम करन; कैमरन ग्रीन को 17.5 तो बेन स्टोक्स को मिले 16.25 करोड़ रुपये
IPL Auction 2023 Updates: आईपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा खिलाड़ी रहे। वहीं, आईपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी थे।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। 2023 IPL Auction कोच्ची में आयोजित आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन की प्रकिया समाप्त हो गई। सभी 10 टीमों ने अपने-अपने स्लॉट पूरे कर लिए। आईपीएल के इतिहास में इस बार सबसे महंगे इंग्लैंड के सैम करन बिके। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, दूसरे नबंर पर कैमरून ग्रीन रहे।
कैमरून ग्रीन को मुबंई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। तीसरे नंबर पर सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स रहे। चेन्नई सुपर किग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश की। हैरी 13.25 करोड़ रुपये में खरीदे गए। इसके अलावा हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ऐसा माना जा रहा है कि हैदराबाद मयंक को कप्तान बना सकती है।
प्रत्येक टीम के स्क्वॉड में 18 से 25 खिलाड़ी
IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमों ने अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स के स्लाट को पूरा किया। इनमें 8 विदेशी प्लेयर भी शामिल हैं। नीलामी में बड़े नामों में शाकिल-अल-हसन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को छोड़ सभी महंगे दाम में बिके। केन विलियमसन को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, शाकिब-अल-हसन कोलकाता के साथ बनें रहेंगे।
इस ऑक्शन से पहले सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था।
दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।
जो रूट को एक करोड़ देकर राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। कोलकाता ने अपने चहेते शाकिब अल हसन को दोबारा अपने साथ जोड़ा। एकांत सेन और वेन पार्नेल अनसोल्ड रहे। आईपीएल 2023 की नीलामी संपन्न हुई।
मंदीप सिंह पहनेंगे कोलकाता की जर्सी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा अफगानिस्तान के नवीन उल हक और अनकैप्ड युधवीर सिंह चरक को। राघव गोयल खेलेंगे मुंबई इंडियंस के लिए।
कोलकाता, राजस्थान और पंजाब को छोड़कर अन्य टीमों के अपना दल पूरा कर लिया है। यह तीन टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का नाम दे सकती है जिनकी नीलामी होगी।
लिटन दास को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीद लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अकील हुसैन को एक करोड़ और अनमोलप्रीत सिंह को 20 लाख दिए। राजस्थान रॉयल्स ने ऐडम जैम्पा को डेढ़ करोड़ और के एम आसिफ को 30 लाख में खरीदा। दिनेश बाना अनसोल्ड रहे।
पहला नाम राइली रुसो का। दिल्ली कैपिटल्स ने 4.60 करोड़ देते हुए रुसो के साथ अपने दल को पूरा किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी 25 खिलाड़ी पूरे हो चुके हैं। वहीं अन्य फ्रेंचाइजियों को 3 से 6 खिलाड़ियों के नाम देने होंगे, जिन पर बोली लगाई जाएगी।
अजय मंडल को चेन्नई ने बेस प्राइस पर खरीदा। मोहित राठी और शिवम सिंह को पंजाब किंग्स के रूप में मिला खरीदार। नेहल वाढेरा खेलेंगे मुंबई इंडियंस के लिए।
टॉम करन, प्रियांक पांचाल, संजय रामास्वामी, बी सूर्या, जीतेंद्र पाल, उत्कर्ष सिंह, शुभम कापसे, त्रिलोक नाग, दीपेश नैनवाल, शुभांग हेगड़े और वरुण ऐरन अनसोल्ड।
ऑलराउंडर भगत वर्मा की सीएसके में वापसी हुई है। उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस में सीएसके ने खरीदा।
तेज गेंदबाज अजय मंडल को उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।
इंग्लैंड के डेब्यूटांट रेहान अहमद को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी।
विकेटकीपर बल्लेबाज नितेश कुमार रेड्डी को हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
ऑलराउंडर डेविड वीसा को केकेआर ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीदा।
ऑलराउंडर शम्स मूलानी को मुंबई ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को उनके बेस प्राइस 50 लाख में गुजरात ने खरीदा। मोहित कई टीमों के लिए आइपीएल खेल चुके हैं।
जॉश लिटिल को 4.4 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। उनका बेस प्राइस केवल 50 लाख रुपये था। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था।
तेज गेंदबाज राजन कुमार को आरसीबी ने 70 लाख में खरादा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल को गुजरात ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
ऑलराउंडर मयंक डागर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.8 करोड़ में खरीदा। उनका बेस प्राइस केवल 20 लाख था।
अमित मिश्रा को लखनऊ ने 50 लाख के बेस प्राइस में खरीदा।
पियुष चावला को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा।
मुंबई द्वारा अब तक खरीदे गए खिलाड़ियों के बाद उनका मीडिल ऑर्डर बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। मीडिल ऑर्डर में उनके पास सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस और कैमरन ग्रीन जैसे बल्लेबाज हैं।
सैम करन (18.5 करोड़) - पंजाब
 कैमरन ग्रीन (17.5 करोड़) - एमआई
 बेन स्टोक्स (16.25 करोड़)- सीएसके
 निकोलस पूरन (16 करोड़) - एलएसजी
 हैरी ब्रुक (13.25 करोड़) - एसआरएच
लखनऊ सुपर जायंट्स के पास अब भी 5.15 करोड़ रुपये बचे हैं और उन्हें अपने 5 स्लॉट पूरा करने हैं।
मुंबई ने चार ओवरसीज खिलाड़ी खरीदे, चारो ऑस्ट्रेलिया से हैं। ये खिलाड़ी हैं, टिम डेविड, ग्रीन, बेहरनड्रॉफ, झाई रिचर्डसन।
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा। हैदराबाद में शामिल होने के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं। मैं अपने माता-पिता के साथ था, जब सभी जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
50 लाख में लखनऊ के पास गए रोमारियो शेफर्ड। डैरिल मिचेल, वेन पार्नेल, जिमी नीशम, दसून शानका और मोहम्मद नबी के लिए नहीं आई कोई बोली। डेनियल सैम्स भी खेलेंगे लखनऊ की जर्सी में।
बेंगलुरु ने 3.2 करोड़ में खरीदा इंग्लैंड के खिलाड़ी विल जैक्स को। रासी वान दर दुसें, ट्रैविस हेड, मंदीप सिंह, डाविड मलान को नहीं मिला कोई खरीदार।
2.40 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स को मिले मनीष पांडे। रासी वान दर दुसें और शरफ़ेन रदरफ़र्ड को नहीं मिला कोई खरीदार। पॉल स्टर्लिंग का आईपीएल में खेलने का सपना अब भी सपना ही रहेगा। उन्हें भी कोई खरीदार नहीं मिला।
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 6.65 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 5.55 करोड़, पंजाब किंग्स 13.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 2.90 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 11.45 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़, मुंबई इंडियंस 1.55 करोड़, सनराइज़र्स हैदराबाद 9.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 6.40 करोड़, गुजरात टाइटंस 9.55 करोड़
चिंतल गांधी, मुरुगन अश्विन, श्रेयस गोपाल, एस मिधुन और इजहार-उल-हक नवीद को किसी ने नहीं खरीदा। 20 लाख में बेंगलुरु ने हिमांशु शर्मा को खरीदा।
केकेआर के पूर्व खिलाड़ को गुजरात ने खरीदा। केकेआर के पूर्व खिलाड़ी शिवम मावी को 6 करोड़ में गए गुजरात टाइटंस ने खरीदा।
पिछले साल पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके वैभव अरोड़ा 60 लाख में खेलेंगे कोलकाता के लिए। विदर्भ के यश ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। के एम आसिफ, लांस मॉरिस और मुज्तबा युसूफ अनसोल्ड रहे।
1.2 करोड़ में गुजरात के नए टाइटन बनेंगे भरत। 25 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा उपेंद्र यादव को।
केकेआर ने 90 लाख रुपये में विजय हरारे ट्रॉफी में तहलका मचाने वाले एन जगदीशन को खरीदा। जगदीनश का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रिजील कर दिया था।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ में विव्रांत शर्मा को खरीदा। प्रियम गर्ग, कॉर्बिन बॉश, अभिमन्यु ईश्वरन और सौरभ कुमार पर किसी ने बोली नहीं लगाई। विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले समर्थ व्यास और सनवीर सिंह को भी हैदराबाद ने खरीदा।
अनमोलप्रीत सिंह, एल आर चेतन, शुभम खजुरिया, रोहन कुन्नुमल और हिम्मत सिंह को नहीं मिला खरीदार। अंडर-19 विश्व विजेता शेख रशीद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे।
छठे सेट में घरेलू क्रिकेटरों के लिए बोली लग रही है।
आदिल रशीद 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। अकील हुसैन, तबरेज शम्सी, मुजीब उर रहमान और ऐडम ज़ैम्पा को कोई खरीदार नहीं मिला।
आदिल रशीद 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। अकील हुसैन, तबरेज शम्सी, मुजीब उर रहमान और ऐडम ज़ैम्पा को कोई खरीदार नहीं मिला।
हैदराबाद ने मयंक मार्कंडेय को खरीदा। वह मुबंई की तरफ से खेल चुके हैं।
आज की नीलामी में बेंगलुरु ने 1.90 करोड़ में रीस टॉप्ली को खरीदा। 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट को लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। ऐडम मिल्न को कोई खरीदार नहीं मिला।
मिनी नीलामी में 5.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे हेनरिक क्लासेन। कुसल मेंडिस और टॉम बैंटन को नहीं मिला कोई खरीदार।
सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को खरीदा। सवा करोड़ में मुंबई इंडियंस द्वारा ख़रीदे गए जाय रिचर्डसन। 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे इशांत शर्मा।
बांग्लादेश के लिटन दास को कोई खरीदार नहीं मिला।
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को कड़ी टक्कर दी। अंत में 16 करोड़ में सुपर जायंट्स ने बाजी मारी।
Congratulations to @nicholas_47
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
He will now play for @LucknowIPL #TATAIPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/ufrPAZawaW
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु 8.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स 7.05 करोड़, पंजाब किंग्स 13.20 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स 3.70 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स 19.45 करोड़, राजस्थान रॉयल्स 7.45 करोड़, मुंबई इंडियंस 3.05 करोड़, सनराइज़र्स हैदराबाद 20.75 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स 23.35 करोड़, गुजरात टाइटंस 16.75 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ में खरीदा। यह इस सीजन की चौथी बड़ी बोली थी।
ऑक्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज को मुबंई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और मुबंई में ग्रीन को लेकर जंग देखने को मिली थी।
50 लाख में गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे ओडीन स्मिथ। पंजाब किंग्स ने 50 लाख की बेस प्राइस वाले सिकंदर रजा को खरीदा।
आईपीएल के इतिहास में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा।
Record Alert 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
Sam Curran 𝙗𝙚𝙘𝙤𝙢𝙚𝙨 𝙩𝙝𝙚 𝙢𝙤𝙨𝙩 𝙚𝙭𝙥𝙚𝙣𝙨𝙞𝙫𝙚 𝙥𝙡𝙖𝙮𝙚𝙧 𝙚𝙫𝙚𝙧 𝙩𝙤 𝙗𝙚 𝙗𝙤𝙪𝙜𝙝𝙩 𝙞𝙣 𝙄𝙋𝙇!
He goes BIG 🤯- INR 18.50 Crore & will now play for Punjab Kings 👏 👏#TATAIPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/VlKRCcwv05
हैरी ब्रुक के बाद फ्रेंचाइजी आपस में सैम करन को खरीदने के लिए जंग कर रही हैं। अभी तक 18 करोड़ की बोली लग चुकी है।
बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान शाकिब-अल-हसन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
पहले सेट में सबसे महंगे हैरी ब्रुक बिके हैं। वहीं रूट और राइली रुसो को कोई खरीदार नहीं मिला।
अजिंक्य रहाणे को 50 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। इस नीलामी के पहले अनसोल्ड खिलाड़ी बने जो रूट। राइली रुसो भी नहीं बिके।
स्टार बल्लेबाज राइली रुसो को किसी टीम ने नहीं खरीदा।
पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा।
Congratulations to @mayankcricket who will play for the @SunRisers
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
SRH fans - what do you guys make of this buy? 😃😃#TATAIPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/dbrbo2IbWB
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी पर बड़ी बोली लगाई और 13.25 करोड़ में खरीदा।
What do you make of this buy folks? 💰💰
— IndianPremierLeague (@IPL) December 23, 2022
Congratulations to Harry Brook who joins @SunRisers #IPLAuction | @TataCompanies pic.twitter.com/iNSKtYuk2C
1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले हैरी ब्रुक के लिए राजस्थान रायल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जंग चली। उसके बाद हैदराबाद ने भी बड़ी बोली लगाकर नीलामी को रोचक बना दिया है।
2 करोड़ के बेस प्राइस पर केन विलियमसन पर बोली लगी। गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में विलियमसन को खरीदा।
पहले सेट में मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रूक जैसे धुरंधर की नीलामी होगी। स्टोक्स, सैम करन और कमरून ग्रीन की नीलामी दूसरे सेट में होगी।
केन विलियमसन को रिलीज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तना की तलाश है। ऐसे में मयंक अग्रवाल को लेकर हैदराबाद बड़ी बोली लगा सकती है।
चार बार की चैंपियन के पर्स में 20.45 करोड़ रुपए हैं। जबकि गुजरात टाइटन्स की पर्स में 23.35 करोड़ रुपये हैं।
— IndianPremierLeague (@IPL) December 22, 2022
आईपीएल मिनी नीलामी में हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा 42.25 करोड़ हैं। वहीं, सबसे कब कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 7.05 करोड़ हैं।
— IndianPremierLeague (@IPL) December 22, 2022
नीलामी में बड़े नामों में बेन स्टोक्स, सैम करन, केन विलियमसन, कैमरून ग्रीन, निकोलस पूरन, जो रूट, सिकंदर रजा, जोशुआ लिटिल और मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल शामिल हैं।
आईपीएल ऑक्शन में सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वहीं, भारतीय स्पिनर अमित सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आईपीएल मिनी ऑक्शन होगा। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी होटल पहुंच चुकी है।
Pre-auction Team Briefings 📄✅
— IndianPremierLeague (@IPL) December 22, 2022
Countdown for the #TATAIPLAuction 2023 begins 😎 pic.twitter.com/xCOSKBLCnZ
बेन स्टोक्स, फिल साल्ट, सैम करन, केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जोसन होल्डर, टॉम बैंटन, क्रिस डॉर्डन, ट्रेविस हेड, क्रिस लिन, रिले रूसो, आदिल रशीद, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, टाइमल मिलस, कैमरन ग्रीन, रस्सी वैन डर डूसन, जेम्स नीशम और एडम मिल्न।
आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में ह्यूज एडमीड्स ऑक्शनर होंगे। कोच्चि में वह नीलामी करते हुए दिखाई देंगे। मेगा ऑक्शन 2022 के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वह स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद चारु शर्मा ने यह भूमिका निभाई थी। ठीक होने के बाद वह फिर लौटे थे।
"Its always a pleasure coming back to the #TATAIPLAuction"
— IndianPremierLeague (@IPL) December 22, 2022
Hugh Edmeades is READY - ARE YOU? 😎 pic.twitter.com/HdJN0mt0t9
1.महेंद्र सिंह धौनी- 164.84, 2.रोहित शर्मा- 162.6 करोड़, 3. विराट कोहली- 158.2 करोड़, 4. सुरेश रैना- 110.74 करोड़( सन्यास ले चुके हैं) 5. एबी डीविलियर्स- 102.51 करोड़।
आईपीएल 2023 ऑक्शन में जिन बड़े खिलाड़ियों पर 10 टीमें बोली लगाएंगी उनमें बेन स्टोक्स, सैम करन, कैमरून ग्रीन और केन विलियमसन शामिल हैं। वहीं, भारत के मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान लोकेश राहुल (17 करोड़) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। दूसरे नबंर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (16 करोड़) हैं। तीसरे पर रवींद्र जडेजा (16 करोड़) हैं। वहीं, चौथे नबंर पर रिषभ पंत (16 करोड़) हैं। पांचवे नबंर पर मुबंई के ओपनर ईशान किशन (16 करोड़) का नाम आता है।
