Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL के हर सीजन में अब तक सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, Dhoni ने दो बार किया कमाल

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Sun, 15 Mar 2020 08:33 PM (IST)

    IPL 2020 आइपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड एल्बी मोर्कल के नाम पर है।

    IPL के हर सीजन में अब तक सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, Dhoni ने दो बार किया कमाल

    नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020 Batsman who has hit the longest sixes in every season of the IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में ऐसे बल्लेबाजों की कमी नहीं है जो गेंद को खतरनाक अंदाज में जोर से हिट करने के लिए जाने जाते हैं। दर्शकों को भी मैदान पर ऐसे तूफानी बल्लेबाज का इंतजार होता है जो खूब चौके और छक्के लगाते हैं। खास तौर पर जोरदार छक्के लगाने वाले खिलाड़ी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। हर टीम में ऐसे हिटर्स जरूर होते हैं जो तूफानी बल्लेबाजी करते हैं और अपने जोरदार शॉट्स से फैंस का मनोरंजन करते हुए मैच का रूख पटलने का माद्दा रखते हैंं। आइपीएल में अब तक खेले गए हर सीजन में वैसे तो कई खिलाड़ियों ने जोरदार छक्के लगाए हैं, लेकिन सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी कुछएक ही है। आइए आपको बताते हैं अब तक खेले गए आइपीएल के हर सीजन में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के बारे में। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एल्बी मोर्कल के नाम है सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड

    आइपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और इसके पहले ही सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले एल्बी मोर्कल ने सबसे लंबा छक्का लगाया था जो अब तक एक रिकॉर्ड है। एल्बी ने आइपीएल इतिहास का सबसे लंबा छक्का लगाने का जो रिकॉर्ड बनाया था वो अब तक नहीं टूटा है। उन्होंने ये कमाल प्रज्ञान ओझा की गेंद पर किया था और 125 मीटर लंबा छक्का लगाया था। स्पिनर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर एल्बी मोर्कल ने डीप मिडविकेट के उपर से जो छक्का लगाया था वो एतिहासिक बन गया। भारतीय बल्लेबाज के तौर पर सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड रॉबिन उथप्पा के नाम पर है। 

    महेंद्र सिंह धौनी ने दो बार किया है ये कमाल

    MS Dhoni भी अपने लंबे-लंबे छक्के के लिए जाने जाते हैं। उनके गगनचुंबी छक्कों का इंजतार क्रिकेट फैंस को हमेशा ही रहा है और उन्होंने आइपीएल के दो सीजन में सबसे लंबे छक्के लगाने का कमाल किया है। धौनी ने साल 2012 का सबसे लंबा छक्का लगाया था जो 112 मीटर लंबा था वहीं पिछले सीजन यानी साल 2019 का सबसे लंबा छक्का भी धौनी के नाम ही रहा। उन्होंने इस साल 111 मीटर लंबा छक्का लगाने का कमाल किया था। धौनी के अलावा युवराज सिंह ने भी साल 2009 का सबसे लंबा छक्का लगाया था जो 119 मीटर लंबा था जबकि क्रिस गेल ने भी ये कमाल एक बार किया था और उन्होंने साल 2013 में जो सबसे लंबा छक्का जड़ा था और इसकी उंचाई 119 मीटर थी। 

    आइपीएल के अब तक के हर सीजन में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

    2008 - एल्बी मोर्कल (125 मीटर)

    2009 - युवराज सिंह (119 मीटर)

    2010 - रॉबिन उथप्पा (120 मीटर)

    2011 - एडम गिलक्रिस्ट (122 मीटर)

    2012 - महेंद्र सिंह धौनी (112 मीटर)

    2013 - क्रिस गेल (119 मीटर)

    2014 - डेविड मिलर (102 मीटर)

    2015 - एबी डिविलियर्स (108 मीटर)

    2016 - बेन कटिंग (117 मीटर)

    2017 - ट्रेविस हेड (109 मीटर)

    2018 - एबी डिविलियर्स (111 मीटर)

    2019 - महेंद्र सिंह धौनी (111 मीटर)