विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs NZ ODI Series: शार्दुल ठाकुर के खाते में सबसे ज्यादा रन, श्रेयस अय्यर और रोस टेलर रह गए पीछे

By Viplove KumarEdited By:
Published: Tue, 11 Feb 2020 07:21 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 09:55 PM (IST)

Ind vs NZ ODI Series इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के खाते में हैं। ये ...और पढ़ें

Ind vs NZ ODI Series: शार्दुल ठाकुर के खाते में सबसे ज्यादा रन, श्रेयस अय्यर और रोस टेलर रह गए पीछे
Ind vs NZ ODI Series: शार्दुल ठाकुर के खाते में सबसे ज्यादा रन, श्रेयस अय्यर और रोस टेलर रह गए पीछे

नई दिल्ली, जेएनएन। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 3-0 से हार मिली। इस सीरीज में तीन शतकीय पारी देखने को मिली जिसमें मेजबान न्यूजीलैंड की तरफ से एक और भारत की तरफ से दो शतक बने। श्रेयस अय्यर, रोस टेलर और केएल राहुल ने वनडे सीरीज में सेंचुरी लगाई लेकिन फिर भी उनके खाते में सबसे ज्यादा रन नहीं हैं। इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के खाते में हैं। ये रन बल्लेबाजी करते हुए नहीं बल्कि गेंदबाजी करते हुए उनके खाते में आए।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में करारी मात खाई। साल 1989 के बाद पहली बार भारत का किसी विदेशी दौरे पर वनडे में क्लीन स्वीप हुआ। न्यूजीलैंड ने पहला मैच 4 विकेट से जीता था जबकि दूसरे मुकाबले में उसे 22 रन की जीत मिली थी। भारत 5 विकेट से आखिरी मुकाबला हारने के साथ ही सीरीज को 3-0 से गंवा बैठा। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन बेहद ही शर्मनाक रहा।

शार्दुल के खाते में श्रेयस और टेलर से ज्यादा रन

इस सीरीज में बतौर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और रोस टेलर ने अपने खाते में उतने रन नहीं जोड़े जिसने ठाकुर ने गेंदबाजी में लुटा दिए। श्रेयस ने 3 मैचों में दो अर्धशतक और एक शतक बनाकर कुल 217 रन बनाए जबकि हेनरी निकोल्स ने दो अर्धशतकीय पारी खेली और 199 रन बनाए। टेलर ने एक शतक और एक अर्धशतक बनाते हुए 194 रन जुटाए। शार्दुल ने की बात करें तो तीन मुकाबले मिलाकर इस गेंदबाज ने अपने खाते में जोड़े 227।

शार्दुल ने लुटाए सबसे ज्यादा रन

तीन मैचों की सीरीज की बात करें तो उन्होंने हर मुकाबले में 6 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन खर्च किए। पहले वनडे में शार्दुल ने 9 ओवर में 80 रन दिए थे जबकि दूसरे मैच में 10 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 60 रन लुटाए। वहीं आखिरी मैच में उन्होंने 9 ओवर की गेंदबाजी कर 83 रन दिए।