Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'प्लेयर आफ द मैच' बने सूर्यकुमार यादव का यह छक्का...देखकर भी विश्वास करना है मुश्किल- Video

    By Sanjay SavernEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 07:29 PM (IST)

    Suryakumar Yadav Six सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 61 रन की पारी खेली और प्लेयर आफ द मैच बने। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पांच मैचों में वो ...और पढ़ें

    Hero Image
    टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (एपी फोटो)

    नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जितनी तारीफ की जाए कम है और वो सिर्फ इसलिए कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में उनकी बल्लेबाज सुपर से भी ऊपर है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय ओपनर बल्लेबपाज केएल राहुल ने 51 रन की पारी जरूर खेली थी, लेकिन एक समय ऐसा था जब भारतीय टीम ने 101 रन पर 4 विकेट तब गंवा दिए थे जब 14वां (13.3) ओवर चल रहा था। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया शायद ही अच्छे स्कोर तक पहुंच पाए, लेकिन सूर्यकुमार यादव तो क्रीज पर थे ना। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत ने आखिरी 27 गेंदों पर बनाए 85 रन

    इसके बाद उन्होंने गेयर बदला और फिर ऐसा खेला की टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाए। यानी चौथे विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम ने 27 गेंदों पर 85 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव की बात करें तो उन्होंने 25 गेंदों पर 4 छक्के व 6 चौकों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेली और प्लेयर आफ द मैच भी बने। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वो दूसरी बार ये खिताब जीतने में कामयाब रहे और इससे पहले उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ ये कमाल किया था। 

    सूर्यकुमार यादव का अमेजिंग छक्का

    वर्ल्ड क्रिकेट में एबी डिविलियर्स को मिस्टर 360 डिग्री का खिताब दिया गया था क्योंकि वो क्रीज में कहीं भी किसी भी तरह से किसी भी गेंद पर शाट मारने की क्षमता रखते थे और अब यही अंदाज सूर्यकुमार यादव में भी देखा जा रहा है। उन्हें भी मिस्टर 360 डिग्री का खिताब दिया गया है और ऐसा क्यों है उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ साबित भी किया।

    पहली पारी की 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने जो छक्का लगाया उसे देखकर हर कोई हैरत में था। जिस गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया वो आफ स्टंफ से काफी बाहर जा रही थी और वो गेंद की लाइन में आकर घुटनों पर बैठते हुए डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगा दिया। ये अपने आप में कमाल का शाट था जिसे वर्ल्ड क्रिकेट में बेहद कम बल्लेबाज लगाते हैं।